{"_id":"6441950f81245b8dd1056a5d","slug":"tikuniya-violence-testimony-continues-in-cross-case-next-hearing-on-may-6-lakhimpur-news-c-4-1-132249-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकुनिया हिंसा : क्रॉस केस मामले में गवाही जारी, अगली सुनवाई छह मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिकुनिया हिंसा : क्रॉस केस मामले में गवाही जारी, अगली सुनवाई छह मई को
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड क्रॉस मामले में बृहस्पतिवार को चौथे गवाह के बयान दर्ज हुए। सवाल-जवाब के बीच जिरह जारी है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए छह मई की तारीख मुकर्रर की है।
एडीजे सुनील वर्मा की अदालत में तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस की सुनवाई के दौरान एडीजीसी शिव गोविंद राठौड़ चौथे गवाह के रूप में बृहस्पतिवार को लवकुश राणा को पेश किया गया। उससे गुरविंदर सिंह की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट से आए तेज प्रकाश सिंह ने जिरह शुरू की, तो अन्य आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विनय सिंह और शिव सहाय सिंह ने सवालों की झड़ी लगा दी।
कुछ अधिवक्ताओं ने उससे क्रॉस केस से जुड़े सवाल भी पूछे तो वही वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना की जिरह के लिए अदालती समय ही नहीं रह गया। समय समाप्त होने के बाद अदालत ने जिरह के लिए छह मई की तारीख मुकर्रर की है।