फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tikuniya scandal

तिकुनिया हिंसा की जांच से एन पद्मजा को अलग करने की मांग

Fri, 19 Nov 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
tikuniya scandal
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
लखीमपुर खीरी। भारतीय किसान महासभा ने तिकुनिया में किसानों की हत्या मामले में सरकार से गठित एसआईटी में खीरी जिले की पूर्व एसपी एन पद्मजा को शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच के लिए एन पद्मजा को एसआईटी से तत्काल हटाया जाए। वह जांच प्रभावित कर सकती हैं।
विज्ञापन

किसान नेता और ऐपवा की अध्यक्ष कृष्णा अधिकारी ने कहा कि जिले में एसपी के रूप में एन पद्मजा का रिकार्ड जनांदोलनों और निष्पक्ष मीडिया का दमन करने और फर्जी मुकदमों में फंसाने का रहा है। उन्होंने कहा कि तिकुनिया हत्याकांड में सरकार केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी और उसके पुत्र को बचाने की हर संभव कोशिश में है। इसलिए एसआईटी में ऐसे अधिकारियों का चयन किया गया है जिनका रिकार्ड जनांदोलनों और मानवाधिकार के मामले में बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि एन पद्मजा जैसे आरोपित अधिकारियों के रहते एसआईटी कभी निष्पक्ष जांच नहीं कर सकती, इसलिए तत्काल एन पद्मजा को एसआईटी से हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed