फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tikunia violence: Testimony continues, hearing to be held tomorrow as well

तिकुनिया हिंसा : गवाही जारी, कल भी होगी सुनवाई

Tue, 04 Nov 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 04 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Tikunia violence: Testimony continues, hearing to be held tomorrow as well
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में मंगलवार को पंचनामा भरने वाले दो दरोगा की गवाही दर्ज की गई। इसमें एक दरोगा की गवाही पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरे साक्षी दरोगा की जिरह के लिए बृहस्पतिवार छह नवंबर की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा कांड मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही जारी है। मंगलवार को पंचनामा भरने वाले दरोगा हेमंत कटियार से बचाव पक्ष के वकीलों ने जिरह की। इसमें मृतकों के शव पर चिह्न और चोटों को लेकर कई सवाल पूछे गए। जिरह पूरी होने के बाद अभियोजन की ओर से तिकुनिया हिंसा की कवरेज करने वाले पत्रकार रमन कश्यप के शव का पंचनामा भरने वाले साक्षी को पेश किया गया।
विज्ञापन

रामापुर चैकी में तैनात रहे दरोगा अभिषेक पांडेय ने रमन कश्यप का पंचनामा भरने के संबंध में अपने बयान दर्ज कराए, जिनसे जिरह परीक्षा प्रारंभ नहीं हो सकी है। अदालती समय पूरा होने के कारण एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह ने एसआई अभिषेक पांडेय से जिरह के लिए बृहस्पतिवार को अदालत में सुनवाई तय की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed