{"_id":"6aa19b0d4e3594b12a0e3453","slug":"tikunia-violence-case-three-witnesses-recorded-their-statements-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-184579-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकुनिया हिंसा कांड : तीन गवाहों ने दर्ज कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिकुनिया हिंसा कांड : तीन गवाहों ने दर्ज कराए बयान
Wed, 09 Sep 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड मामले की सुनवाई बुधवार को जिला जज शिवकुमार सिंह की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष ने तीन गवाह पेश किए। बचाव पक्ष ने तीनों से जिरह पूरी कर ली। मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी। अब तक 74 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं।
रकेहटी निवासी पत्रकार अभिषेक कुमार ने घटनाक्रम, मीडिया की स्थिति और कवरेज के संबंध में बयान दर्ज कराया। इसके बाद ठेकेदार सत्यम गुप्ता की गवाही हुई। उन्होंने अग्रवाल फिलिंग स्टेशन पर लगे सीसीटीवी और मार्ग पर आवाजाही के संबंध में बयान दिया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की डीसीआरबी शाखा में तैनात जितेंद्र कुमार की भी गवाही हुई। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। तिकुनिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गोपाल नरायन सिंह ने आरोपियों का आपराधिक इतिहास बंद लिफाफे में एसआईटी को भेजा था। जितेंद्र कुमार ने यह लिफाफा एसआईटी के जांच अधिकारी को सौंपा था। अभियोजन पक्ष ने अगली सुनवाई के लिए एआरटीओ शशिभूषण पांडे और मृदुल भदौरिया को तलब किया है। संवाद