फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tikunia Sporting Cricket Club beat Yorker Club

तिकुनिया स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने यॉर्कर क्लब को हराया

Thu, 03 Feb 2022 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
Tikunia Sporting Cricket Club beat Yorker Club
विजेता टीम को सम्मानित करते क्रीड़ा अधिकारी।
लालपुर स्टेडियम में चल रही है समीर श्रीवास्तव मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। बुधवार को समीर श्रीवास्तव मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में तिकुनिया स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने यॉर्कर क्लब को हरा दिया।
टॉस जीतकर तिकोनिया स्पोर्टिंग क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इस पर यॉर्कर क्रिकेट क्लब ने 28.2 ओवर में 199 रन बनाए। टीम के अजय शर्मा ने 110, अग्रिम मिश्र ने 26 रन बनाए। तिकोनिया क्लब के अमित कुमार सविता और इरफान अहमद ने तीन-तीन एवं विश्वास शॉक ने दो विकेट लिए। निर्धारित लक्ष्य 199 रनों का पीछा करते हुए तिकुनिया क्लब ने 28.1 ओवर में आठ विकेट खोकर 203 रन बनाए। इसमें रुद्र प्रताप सिंह ने 98, अनुज कुमार ने 33 और 18 रन बनाकर यशश्वी कश्यप नाबाद रहे।

अजय शर्मा, रिवांशु भारती ने दो- दो और रितिक वर्मा एवं अदिल ने एक- एक विकेट लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती ने विजेता टीम को पुरस्कृत कर रुद्र प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मनोज निषाद, अखिलेश सिंह, योगेश भारती, अनुज गुप्ता, राकेश गुप्ता, रामजी कश्यप, इरफान मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed