{"_id":"617d9b382b161c2c896bd8c5","slug":"tikunia-case-police-recovered-sticks-on-the-spot-of-the-accused-lakhimpur-news-bly4646316116","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकुनिया कांड : पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लाठी बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिकुनिया कांड : पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लाठी बरामद की
विज्ञापन
प्रतीकात्मक ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सात आरोपियों की रिमांड खत्म होने के बाद वापस जेल भेजा, पांच गवाहों ने बयान दर्ज कराए
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में जांच कर रही पुलिस ने रिमांड पर लिए गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर घटना में प्रयोग की गई लाठी बरामद की है। प्रदर्शनकारी किसानों को गाड़ी से रौंदने के मामले में शनिवार को पांच गवाह अदालत के सामने पेश हुए। इनसे औपचारिक पूछताछ के बाद छोड़ा गया।
इससे पहले तक 72 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे, जिनमें से 70 गवाहों को पुलिस ने गनर उपलब्ध कराए हैं। शनिवार को पांच गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद इन्हें भी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। वहीं पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपियों सुमित जायसवाल, नंदन सिंह बिष्ट, सत्यम त्रिपाठी, शिशुपाल समेत दूसरे पक्ष के गुरविंदर सिंह समेत तीन आरोपियों की रिमांड अवधि खत्म होने से पूर्व ही शुक्रवार की शाम को जिला कारागार में दाखिल कर दिया गया है। लिहाजा अब कोई भी आरोपी पुलिस रिमांड पर नहीं है। दूसरे पक्ष के आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को एक लाठी बरामद करने में सफलता जरूर मिली है, जिसे घटना वाले दिन लोगों की पिटाई में प्रयोग किया गया था। सूत्र बताते हैं कि पुलिस के हाथ कुछ और क्लू लगे हैं, जिनके आधार पर कुछ और लोगों की जल्द गिरफ्तारी की जा सकती है। हालांकि इस संबंध में पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं गवाही देने वालों की संख्या भी शनिवार को अचानक कम हो गई है। इससे माना जा रहा है कि गवाही देने वालों की संख्या अब सीमित हो गई है। लिहाजा केस की विवेचना कर आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट बनाने के काम में तेजी आएगी।