लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में सोमवार को हुए गोलीकांड में शिक्षिका और आरोपी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। देर रात शिक्षिका निशात फातिमा और हमलावर सऊद अंसारी के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक सऊद को तो एक ही गोली लगी थी, जो उसने अपनी कनपटी पर मारी और गोली भेजा उड़ते हुए आर पार हो गई। जबकि शिक्षिका के सिर में सऊद ने चार गोलियां मारी थीं। इसमें दो गोलियां सिर के ऊपरी हिस्से पर लगीं और दो गोलियां सिर के पीछे निचले हिस्से में गर्दन के बिल्कुल ऊपर लगी थीं। वहीं, घटना से पहले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह शिक्षिका को खींचकर ले जाते दिखाई दे रहा है।
स्कूल में हत्या के बाद खुदकुशी: सऊद ने शिक्षिका के सिर में मारी थीं चार गोलियां, फुटेज में खींचकर ले जाते दिखा
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:25 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में शिक्षिका निशात फातिमा की हत्या और हमलावर सऊद अंसारी की आत्महत्या के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। निशात को सिर में चार गोलियां लगी थीं, जबकि सऊद ने खुद को एक गोली मारी थी। आरोपी सऊद शिक्षिका को खींचकर पहली मंजिल पर ले गया था। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन