{"_id":"61784ce00ea6a7470a452a0c","slug":"tikunia-case-now-two-arrests-made-in-cross-fir-total-15-arrests-so-far-lakhimpur-news-bly4641522127","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकुनिया कांड : अब क्रॉस एफआईआर में हुईं दो गिरफ्तारी, अब तक कुल 15 गिरफ्तारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिकुनिया कांड : अब क्रॉस एफआईआर में हुईं दो गिरफ्तारी, अब तक कुल 15 गिरफ्तारियां
विज्ञापन
कोर्ट से जेल जाते तिकुनिया हिंसा के आरोपी।
किसानी की दर्ज एफआईआर में अब तक 13 गिरफ्तारियां हुईं
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में जारी जांच के दौरान पर्यवेक्षण टीम ने दो और गिरफ्तारियां की हैं। मंगलवार को जांच टीम ने दो दिन की लंबी पूछताछ के बाद भाजपा नेता की एफआईआर में दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
तीन अक्तूबर को तिकुनिया बवाल में आठ लोगों की मौत के बाद देर रात चार अक्तूबर की तड़के मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं। पहली एफआईआर तिकुनिया थाने में दो बजकर 53 मिनट पर किसानों की तरफ से आशीष मिश्र मोनू समेत 15-20 अज्ञात के खिलाफ लिखाई गई थी।
दो घंटे बाद ही मामले में सुबह करीब पांच बजे सदर थाने में भाजपा सभासद सुमित जायसवाल ने अज्ञात लोगों पर हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसका नंबर 220 था। पर्यवेक्षण टीम दोनों ही मामलों में लगातार पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पहली एफआईआर में जहां आशीष मिश्र मोनू समेत कुल 13 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं, मंगलवार को 220 नंबर एफआईआर की विवेचना में जांच टीम ने लंबी पूछताछ के बाद गुरुविंदर सिंह पुत्र गुरमेज सिंह निवासी मोकारमपुर अलीगंज थाना गोला व विचित्र सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी गोगावा थाना भीरा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को शाम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दूसरी रिपोर्ट की विवेचना में पहली दो गिरफ्तारी
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में दर्ज दोनों मुकदमों की विवेचना करते हुए पर्यवेक्षण समिति ने कुल 15 गिरफ्तारियां की हैं, जिसमें 13 गिरफ्तारियां मुकदमा संख्या 219 के तहत व दो नई गिरफ्तारियां मुकदमा संख्या 220 के तहत की गई हैं।
पर्यवेक्षण टीम के मुखिया डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 220 नंबर एफआईआर में दो गिरफ्तारियां की गई हैं, जिन्हें जेल भेजा गया है। बाकी विवेचना जारी है। बताया कि लगातार लोगों को नोटिस जारी कर उनसे पूछताछ की जा रही है। लगातार किसान बयान दर्ज कराने पहुंच रहे हैं। सोमवार को 50 से ज्यादा किसान पहुंचे थे, जिनमें से 10-12 किसानों के ही बयान दर्ज हो सके थे। हालांकि उन्होंने अब तक कुल कितने लोगों से पूछताछ हुई है, इसका आंकड़ा बताने से इनकार करते हुए कहा कि डेली बेसिस पर नोटिस जारी बयान दर्ज करवाए जा रहे हैं। वास्तविक स्थिति बताने में समय लगेगा।
मामले में 25 अक्तूबर को ही अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी कि तिकुनिया हिंसा में पीट-पीटकर हत्या मामले में छह लोगों की पहचान की गई है, जिसमें मंगलवार को दो गिरफ्तारियां हो गईं।
विचित्र सिंह से सोमवार शाम से जारी थी पूछताछ
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में लोगों से लगातार पूछताछ जारी है। कई लोगों को पुलिस नोटिस जारी कर तलब कर रही है तो कई लोगों को फोन कर बुलाया जा रहा है। वहीं, कई लोग खुद जांच टीम के सामने गवाह के तौर पर अपने बयान दर्ज करवा रहे हैं।
मंगलवार को गिरफ्तार किए गए गोगावां थाना भीरासी निवासी विचित्र सिंह से जांच टीम सोमवार शाम से पूछताछ कर रही थी। कई किसान सोमवार को बयान दर्ज करवाने पहुंचे थे, जिसमें उनका भी नाम था, लेकिन जब वह घर लौटकर नहीं पहुंचे तो उनके पिता लखविंदर समेत कई अन्य लोगों के साथ मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच पहुंचे। उन्हें बताया गया कि उनका बेटा सोमवार की शाम क्राइम ब्रांच के सामने दाखिल हुआ था। उन्हें नोटिस देकर बुलाया गया था। विचित्र सिंह के पिता ने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि अंदर क्या हो रहा है। वह तो बस अपने बेटे से मिलने आए हैं। हालांकि, बाद में विचित्र और गुरविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
कानून हाथ में लेना पड़ा भारी, नौ नवंबर तक भेजे गए जेल
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में दर्ज क्रॉस एफआईआर मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को नौ नवंबर तक जेल भेजा गया है। गिरफ्तारी के बाद क्रॉस केस के विवेचक सुधीर चंद्र पांडे ने दोनों का मेडिकल कराकर सीजेएम चिंताराम की अदालत में पेश किया, जहां प्रारंभिक सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को नौ नवंबर तक के लिये जेल भेज दिया है। वहीं, विशेष पूछताछ के लिए सात दिन की पुलिस कस्टडी मांगी गई।
क्रॉस एफआईआर के विवेचक सुधीर चंद्र पांडेय ने अदालत से पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग करते हुए बताया कि अभियुक्त गुरविंदर सिंह ने अपने बयानों में घटना को स्वीकार करते हुए बताया था कि उसने जिस डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा था वह डंडा उसने छिपा दिया है, जिसे वही जानता है कि कहां छिपाया गया है। वहीं चलकर बरामद करा सकता है।
विवेचक ने बताया कि आरोपी के बयान के आधार पर उसे मौके पर ले जाने और हत्या में प्रयुक्त डंडे की बरामदगी कराने के लिए एसआईटी को सात दिनों की पुलिस कस्टडी रिमांड की जरूरत है। जिस पर सीजेएम चिंताराम ने विवेचक की ओर से दी जा रही सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड अर्जी पर वरिष्ठ अभियेाजन अधिकारी एसपी यादव की सुनवाई के बाद आवेदन की नकल अभियुक्त गुरविंदर को प्राप्त कराई। इसके साथ ही कस्टडी रिमांड पर सुनवाई के लिए 27 अक्तूबर की तिथि मुकर्रर की है। और कोर्ट मोहर्रिर मुनेंद्र कुमार को आदेशित किया है कि अभियुक्त गुरविंदर को बुधवार के लिए अदालत में तलब किया जाये।
दूसरे पक्ष की ओर से कचहरी पहुंचे किसान आंदोलनकारी
गोला थाना क्षे़त्र के रहने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कचहरी में मंगलवार को किसानों की आमद दिखाई पड़ी। सरकारी सुरक्षा प्राप्त कुछ सिख किसान गवाहों की आमद भी कचहरी में दिखी।
प्लेटलेट्स में सुधार होते ही मंत्री पुत्र फिर पहुंचा जेल
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू की प्लेटलेट्स में मंगलवार को काफी सुधार हुआ। इस पर उसे मंगलवार शाम 7 बजे जिला अस्पताल से जेल में पुन: शिफ्ट कर दिया गया। मंगलवार को हुई जांच में प्लेटलेट्स सवा दो लाख, खाना खाने के बाद शुगर 224 निकली, जबकि खाना खाने से पहले की शुगर नार्मल रही। अब आशीष मिश्र का इलाज जेल अस्पताल में ही किया जाएगा।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र और तिकुनिया कांड के आरोपी आशीष मिश्र की तबीयत खराब होने के बाद 23 अक्तूबर को पुलिस कस्टडी रिमांड पूरी होने से एक दिन पहले ही जेल अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां रात भर चले इलाज के बाद 24 अक्तूबर को उसे जिला अस्पताल के सेफ हाउस में शिफ्ट किया गया था। जहां पर तीन डॉक्टरों की टीम से इलाज शुरू हुआ। जांच कराने में डेंगू की पुष्टि के साथ शुगर भी बढ़ी निकली।
जिला अस्पताल के सेफ वार्ड में तीन दिन तक इलाज चला। इसके बाद मंगलवार को फिर डॉक्टरों की टीम ने शुगर से लेकर प्लेटलेट्स की जांच कराई। सेहत में सुधार होने पर आशीष मिश्रा को मंगलवार शाम फिर से जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
मंत्री पुत्र की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। तीन दिन तक इलाज चलने के बाद सेहत में सुधार होने पर मंगलवार शाम फिर से उसे जेल भेज दिया गया।
- डॉ. संतोष मिश्रा, प्रभारी सीएमएस
टिकैत करेंगे ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास, कई अभिनेत्रियां भी आएंगी
मोहम्मदी। मोहम्मदी-शाहजहांपुर हाईवे पर बबौरी में राकेश टिकैत 27 नवंबर को एक ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास करेंगे।
सीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यहां कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होगा। बताया जाता है कि शिलान्यास में फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी, मोनिका बेदी, अन्नू अवस्थी और पूर्व सांसद इलियास आजमी भी भाग लेंगे। संवाद