फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tikunia case- Minister Teni said, there will be a CBI investigation of the careless police administration

तिकुनिया कांड- मंत्री टेनी बोले, लापरवाह पुलिस प्रशासन की होगी सीबीआई जांच

Sun, 17 Oct 2021 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tikunia case- Minister Teni said, there will be a CBI investigation of the careless police administration
निघासन-तिकुनियां। तीन अक्तूबर को तिकुनिया कांड में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता श्याम सुंदर के तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही से घटना घटी।
विज्ञापन

सिंगहा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे टेनी ने श्याम सुंदर निषाद, हरिओम मिश्र व शुभम मिश्र को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद श्याम सुंदर के परिजन का कुशलक्षेम पूछा और हर संभव मदद् का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत का उन्हें अफसोस है। पुलिस प्रशासन की लापरवाही से यह घटना घटी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अधिकारियों की मौजूदगी में रोड पर कब्जा होने दिया गया। अगर रोड पर किसान थे तो उसे बैरिकेडिंग लगाकर बंद क्यों नहीं किया गया? यह एक बड़ी लापरवाही है। उन्होंने कहा कि, श्याम सुंदर पुलिस के पास घायल अवस्था में थे, उनको एंबुलेंस से बाहर निकालकर मारा गया है। इसमें जो पुलिस कर्मी दोषी हैं उनके खिलाफ भी सरकार जांच कराएगी जो भी दोषी होंगे वह बख्शे नहीं जाएंगे। इसके लिए सरकार ने जांच एजेंसियों को खुली छूट दी है। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा, डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, विहिप जिलाध्यक्ष आचार्य संजय मिश्र, श्यामजी पांडेय, कोऑपरेटिव चीनी मिल संघ की उपाध्यक्ष साधना पांडेय, सिंगाही चेयरमैन उत्तम मिश्र, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, प्रदीप गुप्ता, प्रज्ञानंद श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों की होगी सीबीआई जांच
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कस्बे के गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि घटना के दिन लापरवाही बरतने वाले डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों की सीबीआई जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर उनको बख्शा नहीं जाएगा। घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन चाहता तो घटना होने से बच सकती थी। डीएम और एसपी यदि सड़क किनारे बैरिकेडिंग कराकर सड़क खाली करा देते तो शायद घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed