फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tikunia case: Investigation team caught two more attackers

तिकुनिया कांड : जांच टीम ने दो और हमलावर पकड़े

Sat, 01 Jan 2022 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Tikunia case: Investigation team caught two more attackers
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सीजेएम ने दोनों को 13 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में किसानों पर लिखाई रिपोर्ट के मामले में जांच टीम ने दो और हमलावरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों हमलावरों को सीजेएम चिंताराम की अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को 13 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

तीन अक्तूबर को युवकों को मौत के घाट उतारने की भाजपा पार्षद द्वारा किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच कर रहे विवेचक सुधीर चंद्र पांडे ने शनिवार को तिकुनिया निवासी सोनू सरदार और पलिया निवासी कमलजीत सिंह को गिरफ्तार करते हुए सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। विवेचक सुधीर चंद्र पांडे की ओर से पेश जुडिशल रिमांड प्रार्थना पत्र पर सहायक अभियोजन अधिकारी प्रदीप कुमार ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की, जिस पर सीजेएम ने 13 जनवरी तक के लिए दोनों हमलावरों को जिला कारागार भेज दिया है। यहां बता दें कि इससे पहले ही चार आरोपी क्रॉस केस मामले में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed