फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tigress spotted in waterhole of Dudhwa Tiger Reserve in Lakhimpur kheri

UP: गर्मी से दुधवा की 'रानी' भी बेहाल... पानी में बैठी दिखी बाघिन, वन विभाग की टीम 14 दिन से कर रही थी तलाश

Fri, 16 May 2025 11:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 May 2025 11:56 AM IST
सार

दुधवा में जिस बाघिन की तलाश में वन विभाग की टीमें जुटी हुई थीं, वह बेलडंडा क्षेत्र के एक वाटरहोल में बैठी दिखी। बाघिन पूरी तरह स्वस्थ बताई गई है। 

विज्ञापन
Tigress spotted in waterhole of Dudhwa Tiger Reserve in Lakhimpur kheri
पानी में बैठी बाघिन - फोटो : दुधवा

विस्तार

लखीमपुर खीरी में किशनपुर सेंक्चुरी की बेलडंडा की बाघिन दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन के तलाशी अभियान के दौरान 14वें दिन शुक्रवार सुबह बेलडंडा क्षेत्र के एक वाटरहोल में बैठी दिखाई दी। इस बात की पुष्टि दुधवा नेशनल पार्क उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी ने की है। बाघिन के दिखने के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन

दुधवा की रानी कही जाने वाली बेलडंडा की बघिन करीब तीन माह पहले आपसी संघर्ष में घायल हो गई थी। बाघिन की हालत खराब होने पर दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इलाज के लिए उसकी तलाश शुरू की। पिछले 14 दिनों से दुधवा की प्रशिक्षित राजकीय हथिनी पवनकली और सुलोचना के साथ-साथ वन कर्मियों व पशु चिकित्सकों की टीम उसे तलाश कर रही थी। बाघिन की लोकेशन पता लगाने के लिए 30 कैमरे भी लगाए गए थे, लेकिन उसकी तस्वीर किसी कैमरे में कैद नहीं हुई और न ही प्रत्यक्ष रूप से किसी टीम को दिखाई दी।

यह भी पढ़ें- शादी से पहले दुल्हन की मौत: अचानक बिगड़ी तबीयत... झोलाछाप के इलाज से गई जान, रास्ते से लौटी बरात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Tigress spotted in waterhole of Dudhwa Tiger Reserve in Lakhimpur kheri
वाटरहोल में दिखी बाघिन - फोटो : दुधवा
पानी में बैठी बाघिन का वीडियो बनाया 
तलाश में जुटी वन कर्मियों की टीम को शुक्रवार सुबह किशनपुर अभयारण्य के एक वाटरहोल में बाघिन के बैठी दिखाई दी। निगरानी टीमों की सूचना पर पहुंचे उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी ने पानी में बैठी बाघिन को देख इस बात की पुष्टि की। पानी में बैठी बाघिन का वीडियो बनाया और फोटो भी खींचे। माना जा रहा है कि गर्मी से निजात पाने के लिए बाघिन पानी में बैठी है।   
विज्ञापन

Tigress spotted in waterhole of Dudhwa Tiger Reserve in Lakhimpur kheri
वाटरहोल में बैठी दिखी बाघिन - फोटो : दुधवा
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच. राजामोहन ने बताया कि किशनपुर अभयारण्य में तलाशी अभियान के दौरान 14 वें दिन शुक्रवार सुबह बाघिन बेलडंडा क्षेत्र के एक वाटरहोल में बैठी मिली। बाघिन स्वस्थ दिख रही है। हालांकि निगरानी टीमों को उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed