फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tigress seen roaming in Indira Nagar village

Lakhimpur Kheri News: इंदिरा नगर गांव में घूमती दिखी बाघिन

Tue, 03 Oct 2023 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tigress seen roaming in Indira Nagar village
बांकेगंज के इंदिरा नगर गांव आबादी से सटे खेत में बैठी बा​घिन।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज के जंगल से सटे इंदिरा नगर गांव के पास ग्रामीणों को एक बाघिन घूमती दिखी है। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया है। उधर, ग्रंट नंबर तीन में लगाए गए पिंजरे के नजदीक तक बाघ नहीं आया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब सात बजे मैलानी रेंज के जंगल से सटे इंदिरा नगर गांव के खेतों में किसान अपनी फसलों की देखभाल करने गए थे। इस दौरान भीरा रेंज के जंगल से निकली एक बाघिन काबुल सिंह के धान कटाई किए खेत में घूमती दिखी। लोगों के शोरगुल पर वह गन्ने के खेत में चली गई। ग्रामीणों ने उसकी तस्वीर मोबाइल में कैद करने के साथ ही वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, यह बाघिन अपने दो शावकों के साथ पिछले करीब एक महीने से लगातार गांव से सटे खेतों में दिख रही है। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने पगचिह्न देखकर बाघिन की मौजूदगी की पुष्टि की है। रेंजर मैलानी अनिल कुमार ने बताया कि इंदिरा नगर गांव के पास बाघिन होने की सूचना है। निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्रंट नंबर तीन में युवक पर हमला कर मार डालने वाले बाघ को पकड़ने के लिए घटनास्थल के पास वन विभाग ने एक पिंजरा लगाया है, लेकिन पिछले दो दिन से प्रभावित क्षेत्र में उसकी गतिविधियां नहीं दिखाई दीं। पिंजरे में बकरी भी बांधी गई है, लेकिन बाघ उसके नजदीक तक नहीं आया। एफडी ललित वर्मा ने बताया कि वन कर्मियों की टीमें प्रभावित क्षेत्र में कांबिंग कर बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं।


तेंदुए ने हमला कर दो बकरियां मार डालीं



बांकेगंज। गोला पश्चिम रेंज जंगल से निकल कर महरताला गांव आबादी में घुसे तेंदुए ने सूर्यपाल और गुड्डू के घर के बाहर बंधी बकरियों पर बारी-बारी से हमला कर मार डाला। शोरगुल करने पर तेंदुआ एक बकरी को उठाकर गन्ने के खेत में ले गया और खा गया, जबकि दूसरी बकरी को नहीं ले जा सका।




ग्रामीण बबलू सिंह, बब्लू और शिवा वाजपेयी का कहना है जंगल से निकलकर आए दिन तेंदुआ गांव में घुसकर पालतू मवेशियों पर हमला कर रहा है। इससे गांव में दहशत है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से आबादी के पास सक्रिय तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। उधर, रेंजर गोला संजीव तिवारी ने बताया कि महरताला गांव आबादी के पास दो बकरियों पर तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed