{"_id":"651f057e49b8539abc0ce7fa","slug":"tigress-hunted-wild-boar-near-the-population-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-7096-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाघिन ने आबादी के पास किया जंगली सुअर का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाघिन ने आबादी के पास किया जंगली सुअर का शिकार
विज्ञापन
बांकेगंज के इंदिरानगर के पास निगरानी करती वन कर्मियों की टीम।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज के जंगल से सटे इंदिरा नगर गांव के पास सक्रिय बाघिन ने गन्ने के खेत में एक जंगली सुअर का किया। निगरानी टीमों को अधखाया शव मिला।
मैलानी रेंज की सलेमपुर बीट जंगल से सटे इंदिरा नगर गांव के आसपास पिछले कई दिनों से एक बाघिन विचरण करती दिखलाई पड़ रही है। दो दिनों से लगातार यह बाघिन जंगल से निकलकर आबादी से सटे गन्ने के खेत में ग्रामीणों को घूमते हुए दिख रही है। उधर निगरानी के लिए गठित वन कर्मियों की टीम बाघिन की गतिविधियाें पर नजर बनाए हुए है। बुधवार शाम निगरानी टीम गन्ने खेत में घुसी तो वहां जंगली सुअर का अधखाया शव बरामद हुआ। बृहस्पतिवार को प्रभावित क्षेत्र में न तो बाघिन दिखी है, न ही उसकी कोई गतिविधियां नजर आई। उधर ग्रंट नंबर तीन में हमलावर बाघ को पकड़ने के लिए पांच दिन पहले लगाए गए पिंजरे के नजदीक तक बाघ नहीं आया है।
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ललित वर्मा ने बताया कि इंदिरा नगर गांव के पास घूमती दिख रही बाघिन ने गन्ने खेत में जंगली सुअर का शिकार किया था। शिकार को खाने के लिए वह जंगल से निकलकर खेत में पहुंच रही थी। बाघिन को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया जा रहा है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए।