{"_id":"61004c088ebc3e585a76d6b4","slug":"tigers-day-this-time-there-will-be-long-route-patrolling-with-cycles-lakhimpur-news-bly4544439161","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर्स डे पर इस बार साइकिलों के जरिए होगी लांग रूट पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर्स डे पर इस बार साइकिलों के जरिए होगी लांग रूट पेट्रोलिंग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ग्लोबल टाइगर्स डे के मौके पर दुधवा टाइगर रिजर्व में 28 जुलाई की रात 12 बजे से लांग रूट पेट्रोलिंग शुरू की जाएगी, जो 29 जुलाई की रात 12 बजे तक होगी।। इसके लिए करीब 150 साइकिलों की व्यवस्था की गई है। पेट्रोलिंग टीमों का प्रत्येक सदस्य करीब 30 किलोमीटर साइकिल चलाएगा। यहां बता दें कि लांग रूट पेट्रोलिंग का लक्ष्य पांच हजार किलोमीटर रखा गया है।
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि जंगल के ऐसे दुर्गम स्थलों पर जहां साइकिल से नहीं जाया जा सकता, वहां जाने के लिए ट्रैक्टर की व्यवस्था की गई है। लांग रूट पेट्रोलिंग में वनकर्मी और एसटीपीएफ के जवान तो शामिल होंगे ही एसएसबी और पुलिस को भी आमंत्रित किया गया है। सभी पेट्रोलिंग टीमें 29 जुलाई की दोपहर दुधवा पर्यटन परिसर में इकट्ठा होंगी। जहां बाघ संरक्षण को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें बाघों के महत्व और उनके संरक्षण पर चर्चा होगी। संजय पाठक ने बताया कि कोरोना प्रोटोकाल के चलते इस बार गोष्ठी में स्कूली बच्चों को नहीं बुलाया जा रहा है।