फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger will be sent to the zoo

Lakhimpur Kheri News: चिड़ियाघर भेजा जाएगा बाघ

Mon, 25 Nov 2024 03:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Tiger will be sent to the zoo
पिंजरे में कैद हमलावर बाघ। संवाद
ममरी। मोहम्मदी महेशपुर रेंज के गांव मन्नापुर के समीप शनिवार को पिंजरे में कैद हुआ हमलावर बाघ को देवीपुर बीट के जंगल स्थित चेतीपुर गेस्ट हाउस में रखा गया है। बाघ को चिड़िया घर भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बाघ ने ग्राम मन्नापुर निवासी 55 वर्षीय किसान कन्हैया लाल पर खेत में पानी चलाते वक्त हमला करके मार डाला था। इससे पूर्व इसी बाघ ने ग्राम शाहपुर राजा निवासी किसान प्रभु दयाल को मार डाला था। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को डीएफओ संजय कुमार विस्वाल के साथ मन्नापुर गांव पहुंची मुख्य वन संरक्षक डॉक्टर रेनू सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बाघ को पकड़ने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

शनिवार को पिंजरे में कैद हुए बाघ को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डॉ. दक्ष गंगवार और वनकर्मियों की देखरेख में देवीपुर बीट के जंगल में स्थित चेतीपुर गेस्ट हाउस में रखा गया है। डीएफओ संजय कुमार विश्वाल और रेंजर नरेश पाल सिंह ने बताया कि बाघ को चिड़ियाघर भेजने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर बाघ को चिड़िया घर भेज दिया जाएगा। तब तक उसे बकरे का मांस खिलाया जा रहा है। बाघ पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed