फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger seen on Bankeganj-Kukra road, traffic stopped

Lakhimpur Kheri News: बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर दिखा बाघ, थमा ट्रैफिक

Sat, 14 Oct 2023 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Tiger seen on Bankeganj-Kukra road, traffic stopped
बांकेगंज। बांकेगंज-कुकरा से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों को लोहिया पुल के पास एक बाघ सड़क किनारे घूमता दिखाई दिया। सड़क किनारे बाघ को घूमते देख राहगीरों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सात बजे करीब गोला पश्चिम रेंज जंगल से निकला एक बाघ काफी देर तक सड़क किनारे घूमता रहा। जिसके चलते सड़क के दोनों और वाहनों के पहिये थम गए। काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। कुछ देर सड़क किनारे घूमने के बाद फिर चहलकदमी करता हुआ सड़क किनारे बने फार्म हाऊस के दरवाजे पर जा पहुंचा। जहां लोगों के शोर मचाने पर बाघ बरौंछा नाले की झाड़ियों में छिप गया। तब जाकर ग्रामीणों और राहगीरों ने राहत की सांस ली। राहगीरों का कहना है कि इस जगह अक्सर बाघ घूमते दिखाई देते हैं। रेंजर गोला संजीव तिवारी ने बताया कि बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर बाघ दिखने की सूचना मिली है। निगरानी कराई जा रही है। राहगीरों और ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed