फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger reached Hardua Farm, villagers lurking in their homes

Lakhimpur Kheri News: हरदुआ फार्म पहुंचा बाघ, घरों में दुबके ग्रामीण

Sun, 13 Aug 2023 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tiger reached Hardua Farm, villagers lurking in their homes
बांकेगंज। मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल से निकला बाघ शुक्रवार रात करीब 11 बजे हरदुआ निवासी कमलेश कुमार के मकान के पास पहुंच गया। उसके दहाड़ने की आवाज सुनकर दहशत में आए ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ मकान से सटे गन्ने खेत में छिप गया।
विज्ञापन

सूचना पर वन कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे फाॅरेस्टर अखिलेश सिंह ने ताजे पगचिह्न देखकर बाघ मौजूदगी की पुष्टि की है। इसके बाद वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से गन्ने खेत में हांका लगाकर और शोर मचाते हुए बाघ को जंगल की ओर खदेड़ दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेंजर मैलानी अनिल कुमार ने बताया कि निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

उधर, दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला रेंज में कुकरा-गोला जंगल मार्ग से गुजर रहे राहगीरों को महरताला गांव के पास एक बाघ सड़क पर चहलकदमी करता दिखाई दिया। उधर से गुजर रहे गुरुनानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर के प्रिसिंपल कुलवंत सिंह चीमा ने बाघ को देखकर उसका वीडियो बनाया। शुक्रवार शाम करीब सात बजे कलिंजरपुर जंगल से निकला एक बाघ बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर राहगीरों को चहलकदमी करता दिखाई दिया। दो दिन में तीन अलग-अलग जगहों पर आबादी के निकट तीन बाघों को चहलकदमी करते देख ग्रामीणों में दहशत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed