{"_id":"5debfa498ebc3e1b9c222de0","slug":"tiger-lakhimpur-news-bly387096036","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारा गांव के पास गन्ने के खेत में मौजूद है बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारा गांव के पास गन्ने के खेत में मौजूद है बाघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी (लखीमपुर खीरी)। गुरुवार की शाम हैदराबाद थाने के दक्षिण झारा गांव के पास साजिद खां के खेत में सांड़ को निवाला बनाने, शुक्रवार सवेरे वनकर्मी श्याम किशोर शुक्ला पर हमला करने वाला बाघ अब तक गन्ने के खेतों में मौजूद है। शुक्रवार की शाम को उसे एक सांड़ को दौड़ाते देखा गया, जिससे वहां के ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। बाघ के मौजूद होने की पुष्टि वन कर्मियों ने भी की है।
झारा गांव के आकाश वर्मा, जसवंत, रामकुमार, प्रेमचंद, गनेशपुर के साजिद खान आदि ने बताया कि घटनास्थल के पास में बाबा बदन सिंह का मंदिर है। वहां तमाम लोग पूजन करने आते हैं, जहां बाघ किसी भी क्षण हमला कर सकता है। बाघ की दहशत में गन्ने की छिलाई, खेती ठप है।
फोरेस्टर रामनरेश वर्मा, वनरक्षक श्याम किशोर शुक्ला का कहना है कि मारे गए सांड़ का शव जंगल में गड़वा दिया गया था। फिर भी बाघ अपना ठिकाना खेत में बनाए है, जिसे जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास हो रहा है।