फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger kills calf, angry villagers protest

Lakhimpur Kheri News: बाघ ने बछड़े को मारा, गुस्साए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 06 Nov 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 06 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tiger kills calf, angry villagers protest
पलियाकलां। बसंतापुर खुर्द व कलां में दो माह से दहशत फैलाए बाघ ने छेदनीपुरवा गांव में जसविंदर कौर के फार्म पर बुधवार रात बछड़े पर हमला कर उसे मार दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पलिया स्थित दुधवा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर उसे जल्द पकड़ने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन के लिए भी चेताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए खेत की तरफ गए, तब उन्होंने बछड़े का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चार बार रेंजर को फोन किया गया, लेकिन न तो वो खुद आए और न ही टीम को भेजा। इससे गुस्साए ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से भरकर दुधवा तिराहा स्थित दुधवा मुख्यालय पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन करने के साथ वन विभाग पर मामले में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मझगईं रेंजर अंकित कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और सुरक्षा के इंतजाम करने की बात कही, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और जल्द बाघ को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि दो पिंजरे लगाए गए हैं। इसमें एक पिंजरा बसंतापुर कलां और दूसरा सेमरीपुरवा में लगाया गया है। पांच कैमरे भी लगवा दिए गए हैं। बाकी ग्रामीणों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

----
नौगवां में अजगर निकलने से हड़कंप
मझगईं। क्षेत्र के नौगवां में नरवेल सिंह के घर के पीछे अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। व्यापारी रविंद्र कुमार ने बताया कि उनके घर के सामने लगे पकड़िया के पेड़ की जड़ से अजगर निकला था। विनोद पांडे के घर के किनारे से होते हुए नारवेल सिंह की दुकान के पीछे दीवार के सहारे एक घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। उसने अजगर को देखकर अन्य लोगों को बुलाया। मौके पर मौजूद लोगों ने अजगर को घर में घुसने से रोकने का प्रयास किया। ग्रामीणों के शोर-शराबे के कारण अजगर दुकान की दीवार के सहारे आगे बढ़ने लगा। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed