फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger kills bull in Makanpur

Lakhimpur Kheri News: मकनपुर में बाघ ने सांड़ को मारा

Sat, 08 Nov 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 08 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tiger kills bull in Makanpur
पलियाकलां। मुंजहा में मकनपुर गांव जाने वाले मार्ग पर गन्ने के खेत में बाघ ने सांड़ पर हमला कर उसे मार दिया। सुबह ग्रामीण खेत की ओर गए तो वहां सांड़ का शव पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


शनिवार सुबह मकनपुर के ग्रामीण गांव से हवाई पट्टी मार्ग से होकर जा रहे थे। इस बीच उनकी नजर एक ग्रामीण के खेत की ओर गई तो वहां एक पशु का शव पड़ा था। पास में ही बाघ के पैरों के निशान भी मिले।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दुधवा मुख्यालय पर बसंतापुर खुर्द के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन व वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की थी। इसके बाद भी वन विभाग के जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं। बसंतापुर कलां, सेमरीपुरवा, फरसहिया, बेला कलां आदि गांव में बाघ कई मवेशियों को मार चुका है। ग्रामीणों ने जल्द ही कोई उपाय न निकालने पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा

धौरहरा। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरे व नाइट विजन कैमरे लगाए हैं। ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है।

ईसानगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिलिक के मजरा लखनीपुर में बृहस्पतिवार को घर के बाहर गुमटी में बैठी 10 वर्षीय निशा पर तेंदुए ने अचानक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव में तेंदुए के डर से ग्रामीण घर से निकालने में डर रहे हैं। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि वनकर्मी गांव में निगरानी कर रहे हैं। आने-जाने वाले रास्तों पर पांच नाइट विजन कैमरों से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही साथ ही पिंजरा लगाया गया है। संवाद

-----------
भैंस का पड्डा उठा ले गया तेंदुआ
निघासन। मझगईं रेंज के गांव बौधिया कलां में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। शुक्रवार रात तेंदुआ गांव निवासी शिवराज यादव के तबेले से भैंस के पड्डे को गन्ने के खेत में उठा ले गया। वहां उसे मारकर खा गया। ग्रामीणों का कहना है कि वे खेतों में काम करने और मवेशियों को चराने जाने से भयभीत हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे खुद मोर्चा संभालेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed