{"_id":"65df90999067989548043588","slug":"tiger-killed-young-man-in-gola-forest-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-115285-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोला जंगल में बाघ ने युवक को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोला जंगल में बाघ ने युवक को मार डाला
विज्ञापन
गोला रेंज में घटनास्थल पर मौजूद वन कर्मियों की टीम। स्त्रोत-वन विभाग।
बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला पश्चिम बीट के थाना मैलानी क्षेत्र जंगल के अंदर अधखाया शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक को बाघ ने मारा होगा। चेहरे पर पंजे के निशान हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग गोला रेंज जंगल से गुजरे कुकरा-गोला मार्ग पर पश्चिम बीट कंपार्टमेंट एक में बुधवार दोपहर तीन बजे वाचर ने गश्त के दौरान एक युवक का शव पड़ा देखा। उसके नीचे का आधा शरीर जंगली जानवर खा गया था। बारीकी से शव का निरीक्षण करने पर पता चला कि युवक को बाघ ने निवाला बनाया है। क्योंकि युवक के चेहरे पर न केवल बाघ के पंजे के निशान हैं, बल्कि शव के आसपास बाघ के ताजे पगचिह्न भी दिखाई दिए।
सूचना मिलते ही रेंजर गोला संजीव तिवारी वन कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। वन विभाग की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना मैलानी पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, रेंजर गोला संजीव तिवारी ने बताया कि छानबीन कराई जा रही है और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।