फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger killed pet cow in Chaukhada Farm

Lakhimpur Kheri News: बाघ ने चौखड़ा फार्म में पालतू गाय को मार डाला

Wed, 31 Jan 2024 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Tiger killed pet cow in Chaukhada Farm
मझगईं। इलाके के चौखड़ा फार्म में बीती रात गुरुजीत सिंह की पालतू गाय को बाघ ने निवाला बना लिया। इससे पूर्व दो छुट्टा गोवंशों की भी बाघ जान ले चुका है। दस दिन के अंदर तीसरी घटना होने से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन

सूचना पाकर वनकर्मियों ने मौका मुआयना भी किया। इससे पूर्व 19 जनवरी को कोठिया गांव के सानू राठौर के गन्ने के खेत में एक छुट्टा गोवंश को बाघ ने मार डाला था। दस दिन के भीतर बाघ द्वारा गोवंशों पर हुईं तीन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि मौका मुआयना करते हुए लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। खेतों की तरफ जाते समय इकट्ठा होकर शोर मचाते हुए जाने की बात कही गई है। बाकी वन विभाग की टीम को लगाकर गश्त बराबर की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


गन्ने के खेत में बाघ दिखने से दहशत
धनगढ़ी (नेपाल)। कंचनपुर के बेलौरी नगर पालिका के तहत दोपहर में एक गन्ने के खेत में बाघ देखे जाने से दहशत है। दुधवा नेशनल पार्क से लगे कंचनपुर बेलौरी नगर पालिका के वार्ड आठ जगन्नाथ मंदिर के पास एक गन्ने के खेत में गन्ना काटते समय गांव के अनिल चौधरी को बाघ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने आसपास खेतों में गन्ना काट रहे लोगों को जब इसकी जानकारी दी तो वहां पर भगदड़ मच गई। सूचना वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पचकड़िया वन विभाग की टीम नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बाघ को खदेड़ने का काम शुरू कराया। नगर उप प्रमुख जोगराम चौधरी ने बताया कि ड्रोन के जरिए वन विभाग बाघ की लोकेशन का पता लगाने में जुटा हुआ है। फिलहाल गांव वालों में दहशत फैली हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed