फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger killed goats

बाघ ने दो बकरियों को मार डाला, दहशत

Sun, 27 Sep 2020 06:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
tiger killed goats
कोरिगवां में कांबिंग करते वनकर्मी और ग्रामीण। - फोटो : LAKHIMPUR
ममरी। मोहम्मदी रेंज की देवीपुर बीट जंगल से दो किमी दूर कोरिगवां मुर्गी पालन फार्म पर पहुंचे बाघ ने खेत में चर रहीं दो बकरियों पर हमला कर मार डाला। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों, एसटीपीएफ जवानों के साथ ट्रेनी एसडीओ आदर्श कुमार सिंह, रेंजर मोबीन आरिफ ने गन्ने के खेत के आसपास काफी देर पेट्रोलिंग की, लेकिन बाघ गन्ने के खेत में छिपा रहा। बकरियों के अधखाए शव मिलने की पुष्टि एसडीओ ने भी है।
विज्ञापन

सुंदरपुर के प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार वर्मा ने बताया कि कोरिगवां गांव के तोखनलाल ने सुंदरपुर और कोरिगवा गांव के मध्य मुर्गी पालन फार्म बना रखा है, जहां उसने बकरियां भी पाल रखी हैं। शुक्रवार शाम चार बजे देवीपुर में जंगल से गन्ने के खेत में जा पहुंचा। बाघ ने खेत में घास चर रही दो बकरियों पर हमला कर मार डाला। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ गन्ने के खेत में घुस गया। फार्म स्वामी ने घटना की सूचना जब वनकर्मियों को दी, तो महेशपुर रेंज कोठी पर मौजूद डीएफओ समीर कुमार के निर्देश पर वनकर्मियों की टीम, एसटीपीएफ जवानों के साथ मौके पर पहुंचे ट्रेनी एसडीओ आदर्श कुमार सिंह, रेंजर मोबिन आरिफ तमाम ग्रामीणों के साथ फार्म और गन्ने के खेत के आसपास घंटों पेट्रोलिंग की, लेकिन बाघ खेत में छिपा रहा। टीम को बकरियों के अधखाए शव खेत में पड़े मिले। रेंजर ने बताया कि बकरियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। एसडीओ और रेंजर ने वहां मौजूद ग्रामीणों को वन्य जीवों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सावधानी बरतनी के टिप्स दिए, साथ ही खेतों में समूह बनाकर काम करने की सलाह दी है। रेंजर ने बताया कि गन्ना बाहुल्य क्षेत्र होने से बाघ की लोकेशन नहीं मिल पा रही है, जिसकी निगरानी में टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed