{"_id":"66a94a35edee8950340333d4","slug":"tiger-is-present-in-the-field-but-forest-department-is-empty-handed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-125992-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खेत में ही मौजूद बाघ फिर भी वन विभाग खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खेत में ही मौजूद बाघ फिर भी वन विभाग खाली हाथ
Wed, 31 Jul 2024 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 31 Jul 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
ममरी। मोहम्मदी वनरेंज के गांव बंजरिया में वन विभाग 15 दिन बाद भी किसान पर हमला करने वाले बाघ की लोकेशन पता नहीं कर सका हैं। खेतों में लगे सीसीटीवी कैमरों में पांच दिन बाद भी बाघ की तस्वीर कैद नहीं सकी। हालांकि बाघ अभी गन्ने के खेत में ही मौजूद है।
17 जुलाई को खेत में छिपे बाघ ने किसान हरपाल यादव (55) पर हमला किया था। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने वन कर्मियों का घेराव कर हंगामा किया था। कई दिन पेट्रोलिंग के बावजूद बाघ की लोकेशन का पता नहीं लगने पर डीएफओ संजय बिस्वाल के निर्देश पर खेत के आसपास चार कैमरे लगाए गए। डिप्टी रेंजर सुरेंद्रपाल गौतम, फाॅरेस्टर रोहित श्रीवास्तव और नरेंद्र वर्मा आदि ने बताया कि कैमरों में बाघ की तस्वीर कैद नहीं हुई है। हालांकि गन्ने के खेत के पास बाघ के पगचिह्न मौके पर बने मिल रहे हैं। इससे जाहिर है कि बाघ गन्ने के खेत में मौजूद है। रेंजर नरेशपाल सिंह ने बताया कि बाघ का पता लगाने और उसे जंगल में खदेड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। कोई अप्रिय घटना ना हो इस वजह से वनकर्मियों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। संवाद