{"_id":"58a3326f4f1c1b5833d85948","slug":"tiger-in-the-village-of-churn-try-to-enter-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने की मथना गांव में घुसने की कोशिश, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने की मथना गांव में घुसने की कोशिश, दहशत
अमर उजाला ब्यूरो अमीरनगर।
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
बाघ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेशपुर वन रेंज के मथना गांव के उत्तर स्थित एक झाले में सोमवार की देर शाम बाघ ने घुसने का प्रयास किया। लगातार क्षेत्र में चार दिन से दिख रहे बाघ से लोगों में दहशत है। लोग खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं।
क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बाघ दिखाई पड़ रहा है। बाघ की सूचना पर मंगलवार को वन क्षेत्राधिकारी एस एन यादव, फॉरेस्ट गार्ड जगदीश वर्मा गांव स्थित इसहाक खान के झेले पर पहुंचे, जहां बाघ के पदचिन्ह मिले हैं। इससे पहले शनिवार को बाघ ने मथना के पश्चिम गन्ने के पास एक पशु को निवाला बना लिया था। रविवार को कुंभी चीनी मिल को गन्ना लेकर जा रहे किसान के ट्रैक्टर के सामने से निकला था। वहीं, बिहारीपुर निवासी जसवीर सिंह पर हमले का प्रयास किया तो सोमवार की शाम इसहाक खान के झाले में घुसने का प्रयास किया, उसी शाम को मथना निवासी राशिद खान ट्रैक्टर ट्राली लेकर आ रहे थे, अचानक उन्हें भी बाघ दिखाई दिया। वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि शनिवार की रात में पशु पर हमला करने के बाद बाघ एक किलोमीटर के इर्द गिर्द घूम रहा हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सावधान रहने को कहा है।