फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger entered the house and attacked the child, injured

Lakhimpur Kheri News: घर में घुसकर बाघ ने बच्चे पर किया हमला, घायल

Sun, 19 Jan 2025 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Tiger entered the house and attacked the child, injured
धौरहरा। वन रेंज लुधौरी के गांव महावीरपुरवा में शनिवार देर शाम एक घर में घुसे बाघ ने बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ भाग गया। हालांकि वन विभाग तेंदुआ होने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम महावीरपुरवा निवासी मुकेश के सात वर्षीय बेटे अशोक पर खाना खाते समय बाघ ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ भाग गया। बच्चे को परिवार के लोग सीएचसी रमियाबेहड़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज किया।
विज्ञापन

टीम ने निगरानी शुरू करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। क्षेत्रीय वनाधिकारी लुधौरी गजेंद्र सिंह ने बताया कि हमला करने वाला बाघ नहीं तेंदुआ है। निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने और सजग रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed