फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger changed hideout near Sultanpur village

Lakhimpur Kheri News: सुल्तानपुर गांव के पास बाघ ने बदला ठिकाना

Sun, 23 Feb 2025 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Tiger changed hideout near Sultanpur village
सुल्तानपुर गांव के खेत में चहलकदमी करता बाघ। स्रोत-ग्रामीण।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन की मैलानी रेंज के जंगल से सटे सुल्तानपुर गांव के आसपास पिछले पांच दिन से डेरा जमाए बैठे बाघ ने अब अपना ठिकाना बदल दिया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर बीट जंगल से पांच दिन पहले निकला बाघ खुटार रेंज के सुल्तानपुर गांव के गन्ने के खेतों में डेरा जमाए बैठा रहा। इस बीच उसने गांव निवासी कमलेश पर झपट्टा मारने की कोशिश भी की थी। दिनभर गन्ने खेत में आराम करने के बाद शाम ढलते ही वह आबादी के इर्द-गिर्द चहलकदमी कर रहा था।
विज्ञापन

शनिवार शाम को बाघ गन्ने के एक खेत से निकलकर दूसरे खेत में जाते देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उनके शोर-गुल मचाने पर वह गन्ने के खेत में फिर छिप गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची खुटार और मैलानी रेंज वन कर्मियों की टीम ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। निगरानी टीमों के मुताबिक सुल्तानपुर गांव के पास मौजूद बाघ शनिवार रात खेतों के किनारे से होकर आठ किलोमीटर की दूरी पर खुटार रेंज के पटिहन गांव की ओर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाघ के ठिकाना बदलने से जहां सुल्तानपुर गांव के लोगों को राहत मिली है वहीं पटिहन गांव के ग्रामीणों में दहशत है। रेंजर मैलानी साजिद हसन ने बताया कि मैलानी और खुटार रेंज कर्मियों की संयुक्त टीम निगरानी में जुटी है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed