फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger came in front of laborers guarding the farm

Lakhimpur Kheri News: खेत की रखवाली कर रहे मजदूरों के सामने आया बाघ

Mon, 29 Apr 2024 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Tiger came in front of laborers guarding the farm
मझगईं के खैरा फार्म के एक खेत में मिले बाघ के पगचिन्ह। संवाद
मझगईं। खेत में रखवाली करने गए मजदूरों के सामने अचानक बाघ आ गया। बाघ को सामने देख मजदूरों के होश उड़ गए। ट्राली पर बैठे मजदूरों ने हिम्मत जुटाते हुए शोर मचाकर बाघ को भगाया। हालांकि, वन विभाग इसे तेंदुआ बता रहा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव निवासी अभिषेक अवस्थी का खेत गांव के दक्षिण खैरा फार्म में हैं। गेहूं की कटाई चल रही है। फसल को बचाने के लिए करीब आधा दर्जन मजदूर फसल की रखवाली कर रहे थे। रात करीब एक बजे कुछ दूरी पर बाघ के दहाड़ने की आवाज सुनकर सभी मजदूर डर गए।
विज्ञापन

हिम्मत जुटाकर थोड़ा आगे जाकर देखा तो बाघ दिखा। इस पर मजदूरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मजदूरों की संख्या अधिक होने और उनके ट्राली पर होने के कारण बाघ ने किसी पर हमला नहीं किया। कुछ देर रुकने के बाद बाघ वहां से चला गया। किसान अभिषेक अवस्थी ने बताया कि बाघ और तेंदुआ खेतिहर इलाके में घूम रहे हैं। जिससे किसान अपने खेतों में जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। खैरा वन ब्लॉक के आसपास तेंदुआ घूम रहा है जो कभी-कभार खेतों की तरफ आ जाता है। लेकिन, उसने अभी तक हमला नहीं किया है। गश्त बढ़ा दी गई है।

पिंजड़े से बाहर बंधे कुत्ते का तेंदुए ने किया शिकार

मझगईं। पिंजड़े के बाहर बांधे गए कुत्ते को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया।
रेंजर अंकित सिंह ने कैमरे लगाने के साथ चौखड़ा फार्म की नर्सरी के पास पिंजड़ा लगाया गया था। पिंजड़े के अंदर एक कुत्ता भी वन कर्मियों ने बांधा था, लेकिन तेंदुआ पिंजड़े के अंदर नहीं घुसा। जिसके बाद वन कर्मियों ने कुत्ते को पिंजड़े से बाहर निकालकर बांधा तो तेंदुआ ने उसका शिकार कर लिया। रेंजर ने बताया कि तेंदुआ को पकड़ने की कोशिश कई दिनों से की जा रही है, लेकिन तेंदुआ कैद नहीं हो रहा है। संवाद

मझगईं के खैरा फार्म के एक खेत में मिले बाघ के पगचिन्ह। संवाद

मझगईं के खैरा फार्म के एक खेत में मिले बाघ के पगचिन्ह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed