फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger attacked an elderly farmer who went to cut grass in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: हैदराबाद में घास काटने गए बुजुर्ग किसान पर बाघ ने किया हमला, मझगई में तेंदुए की दहशत

Sun, 11 Aug 2024 01:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Aug 2024 01:36 PM IST
सार

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव भदैया निवासी किसान रविवार सुबह घास काटने गए थे। इसी दौरान उन पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। उधर, मझगई इलाके में तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत है। 

विज्ञापन
tiger attacked an elderly farmer who went to cut grass in Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में वन्यजीवों के हमले थम नहीं रहे। रविवार सुबह घास काटने गए 65 वर्षीय बुजुर्ग पर गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे बाघ भाग गया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव भदैया निवासी 65 वर्षीय राजाराम रविवार सुबह गांव के बाहर गन्ने के खेत में घास काटने गए थे। तभी खेत में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन, उन्हें इलाज के लिए गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां राजाराम का इलाज किया जा रहा है। उधर, वन विभाग ने गांव के बाहर निगरानी शुरू की है।

विज्ञापन

पेड़ पर दिखा तेंदुआ
मझगई थाना क्षेत्र के गुलरा वन चौकी के समीप जंगल के किनारे बसे गुलरा टांडा व भगवतनगर में इन दिनों तेंदुए की दहशत फैली है। तेंदुआ दो कुत्तों व एक बकरे को निवाला बना चुका। तेंदुआ गन्ने के खेतों से लेकर गांव की आबादी तक पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। 

गुलरा टांडा व भगवतनगर के ग्रामीणों ने रविवार को बाबूराम के खेत में तेंदुआ देखा। जंगल के किनारे खेत के समीप एक पेड़ पर तेंदुआ चहलकदमी करता नजर आया। ग्रामीणों ने उसे कैमरे में कैद कर लिया। तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed