फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three-year-old brothers imprisoned for eight years for rape

दुष्कर्म के मामले में तीन सगे भाइयों को आठ साल की कैद

Fri, 29 Jan 2021 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Three-year-old brothers imprisoned for eight years for rape
लखीमपुर खीरी। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उससे दुष्कर्म के मामले में अपर जिला जज हेमेंद्र कुमार सिंह ने तीन सगे भाइयों को आठ-आठ साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही तीनों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपया का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष रखते हुए शासकीय अधिवक्ता रमन सैनी ने बताया कि फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरवल निवासी अलीम, कलीम और कयूम ने प्रधान थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को 29 मार्च 2010 की सुबह बहलाकर भगा ले गए थे। मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद 11 अप्रैल 2010 को मल जवानों के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया गया और किशोरी के कलम बंद बयान अदालत में दर्ज कराए गए।
विज्ञापन

अदालती सुनवाई के दौरान मजनू शाह और पीड़िता किशोरी के साथ ही डॉ. मीनाक्षी चौधरी, डॉ. अरुण कुमार, कांस्टेबल संतोष मिश्रा, इंस्पेक्टर संत कुमार दुबे की गवाही अदालत में कराई गई। अदालत ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाते हुए अलीम, कलीम और कयूम को किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोष सिद्ध पाया है, जिन्हें आठ-आठ वर्ष के कठोर कारावास और 20-20 हजार रुपया जुर्माना की सजा सुनाई गई है, साथ ही अदालत ने अपने फैसले में यह व्यवस्था दी है कि वसूल किए गए जुर्माने की रकम में आधी रकम मुआवजे के तौर पर पीड़ित किशोरी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाली तस्कर को दस वर्ष की जेल और एक लाख जुर्माना
लखीमपुर खीरी। नेपाल से भारत में तस्करी कर चरस लाने के मामले में अपर जिला जज हरिप्रसाद ने नेपाली युवक को दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
अभियोजन पक्ष रखते हुए अपर जिला शासकीय अधिवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि भारतीय नेपाल सीमा के पिलर संख्या 200 के करीब 23 अगस्त 2014 को एसएसबी आजाद नगर और पुलिस की संयुक्त टीम ने पिलर संख्या 200 के पास तलाशी और चेकिंग अभियान चलाया था, जिसमें एक मोटरसाइकिल से आते समय बसही बाजार के पास नेपाली युवक विशाल लामा तमांग को गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी के पास से सात किलो चरस के साथ एक मोबाइल और 2160 नेपाली रुपये, नेपाली पासपोर्ट सहित कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई थीं। मामले में एसएसबी आजाद नगर की तहरीर पर संपूर्णानगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान कांस्टेबल विनोद यादव, रामसागर राकेश और एसआई कैलाश नाथ की गवाही दर्ज कराई गई थी। पैरोकार अनिल कुमार ने पुलिस प्रपत्र को साबित किया। न्यायाधीश हरिप्रसाद ने मुकदमे की सुनवाई के बाद आरोपी विशाल लामा तमांग को दोषी पाते हुए दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही उस पर एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed