{"_id":"6a78c6087f31c9f5700bcf51","slug":"three-shopkeepers-were-booked-for-possession-of-fake-cigarettes-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-182075-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नकली सिगरेट की बरामदगी में तीन दुकानदारों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नकली सिगरेट की बरामदगी में तीन दुकानदारों पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 09 Aug 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस और कंपनी प्रतिनिधियों के संयुक्त छापे में लाखों रुपये कीमत की सिगरेट बरामद होने के मामले में तीन दुकानदारों के खिलाफ देर रात कॉपीराइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।
सीओ सदर विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि दिल्ली से आए स्क्वाड्रिस्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने शनिवार को कोतवाली सदर पुलिस के साथ रानीगंज स्थित सूरज गुप्ता, सब्जी मंडी स्थित बृजेश चौरसिया और पवन चौरसिया की दुकानों पर छापा मारा था। वहां से कैपस्टन, ब्लैक, मोंड, गरम गोदाम और लुविन समेत कई ब्रांड की सिगरेट बरामद हुई थीं। कंपनी प्रतिनिधियों ने इनमें से कुछ सिगरेट को नकली बताया था।
पुलिस ने आईटीसी कंपनी की ओर से अधिकृत रिसर्च एनालिस्ट आशीष कुमार सिंह की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। संवाद