फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three people Killed and Five Injured in Truck And Auto Collision in Lakhimpur kheri

UP News: लखीमपुर खीरी में ऐरा पुल पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार तीन लोगों की मौत, पांच घायल

Thu, 07 May 2026 06:07 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 07 May 2026 06:07 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के खमरिया क्षेत्र में शारदा नदी के ऐरा पुल पर ट्रक और ऑटो की टक्कर से बृहस्पतिवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Three people Killed and Five Injured in Truck  And Auto Collision in Lakhimpur kheri
क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के खमरिया क्षेत्र में शारदा नदी पर बने ऐरा पुल पर बृहस्पतिवार शाम ट्रक और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


हादसा शाम करीब सवा चार बजे हुआ। मृतकों में सीतापुर के लहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खनियापुर की निवासी रामदेवी (42 वर्ष) पत्नी सुशील कुमार, खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजनगर की निवासी जाहिरा (32 वर्ष) पत्नी मैनुद्दीन और एक अज्ञात व्यक्ति (55 वर्ष) शामिल हैं। घायलों में ऐश्वर्य अवस्थी, शर्मा देवी, अख्तर अली, छोटू और खलीकुन शामिल हैं। इन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल नकहा भेजा गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने दुर्घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक छुटकन्ने को हिरासत में ले लिया है। वह सीतापुर के लहरपुर थाना क्षेत्र के मरसन्डा गांव का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed