फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three people including husband named for abortion

Lakhimpur Kheri News: गर्भपात कराने के आरोप में पति सहित तीन नामजद

Sat, 28 Dec 2024 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three people including husband named for abortion
पसगवां। थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़बारी उधौ निवासी एक युवक ने अनुसूचित जाति की युवती के साथ प्रेम विवाह रचाया और गर्भपात कराकर छोड़ दिया। विशेष सत्र न्यायाधीश के आदेश पर तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम कोयला जार निवासी खूबलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि ग्राम बढ़बारी उधौ निवासी अमन कुमार शुक्ल ने उसकी पुत्री को प्रेमजाल में फंसाकर आर्य समाज मंदिर में विवाद कर लिया। अमन कुमार शुक्ल के पिता जितेंद्र कुमार शुक्ल और मां गुड़िया देवी ने विवाह का विरोध किया।
विज्ञापन

अमन कुमार शुक्ल के साथ सहवास से उसकी पुत्री गर्भवती हो गई, लेकिन अमन ने मैगलगंज के एक नर्सिंग होम में उसका गर्भपात करा दिया। अमन के परिवार वालों ने उसकी पुत्री को उसके घर छोड़ दिया। खूबलाल ने बताया कि जब वह अपनी पुत्री को लेकर अमन कुमार शुक्ल के घर गया तो उसे जाति सूचक गालियां देते हुए भगा दिया गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अंततः पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अमन कुमार शुक्ल, जितेंद्र कुमार शुक्ल और गुड़िया के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed