{"_id":"6862d09eaf746eb29d04fff9","slug":"three-miscreants-beat-up-a-youth-robbed-him-of-cash-and-mobile-phone-lakhimpur-news-c-4-1-bly1050-672627-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीन बदमाशों ने युवक को पीटा, नकद और मोबाइल फोन लूट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीन बदमाशों ने युवक को पीटा, नकद और मोबाइल फोन लूट ले गए
Mon, 30 Jun 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ई-रिक्शा से घर जाते समय रास्ते में आरओ प्लांट से पानी भरने उतरे युवक पर रविवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीट दिया। उससे नकदी और मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना फूलबेहड़ के गांव तेंदुआ निवासी धनंजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को किसी काम से लखीमपुर आए थे। शाम को गांव निवासी वीरेंद्र कुमार के ई-रिक्शा से लौट रहे थे। रास्ते में रात करीब 8ः30 बजे बुढनापुर प्लाईवुड के सामने लगे आरओ प्लांट से पानी लेने के लिए रुके।
आरोप है कि इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी पिटाई की और दाहिनी आंख के पास किसी वस्तु से वार करके धनंजय को चोटिल किया। इसके बाद बदमाश 1,500 रुपये नकद समेत मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। शोर सुनकर कई लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी हेमंत राय ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।