{"_id":"590096904f1c1be617c0d1a8","slug":"three-lakh-voters-will-choose-municipal-chief-and-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा तीन लाख मतदाता चुनेंगे नगर प्रमुख और सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा तीन लाख मतदाता चुनेंगे नगर प्रमुख और सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
ELECTION
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरीय निकाय चुनाव का खाका तैयार, तैयारियां जोरों पर
जिले में हैं चार नगर पालिकाएं और छह नगर पंचायतें
जून में संभावित नगरीय निकाय चुनाव में इस बार सवा तीन लाख से अधिक मतदाता चार नगर पालिका, छह नगर पंचायत अध्यक्षों के अलावा करीब दो सौ वार्ड सदस्य चुनेंगे। मतदान लिए 2278 कर्मचारियों और 169 अधिकारियों की जरूरत होगी। 95 मतदान केंद्रों पर 438 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। नए परिसीमन के बाद पोलिंग बूथों और मतदान कराने वाले कर्मचारियों की संख्या में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगरीय निकाय मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण होना है। इसमेें मतदाताओं की संख्या में भी कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। मौजूदा समय मेें जिले के नगरीय क्षेत्र के मतदाताओं की संख्या 325044 है। इसमें 172746 पुरुष और 152300 महिला मतदाता हैं।
नगर पालिकाओं में सर्वाधिक 124445 मतदाता लखीमपुर नगर पालिका क्षेत्र में हैं जबकि सबसे कम 31936 मतदाता मोहम्मदी नगरपालिका क्षेत्र में हैं। गोला में 47687, पलिया में 33313 मतदाता हैं। इसी तरह नगर पंचायतों में सबसे ज्यादा 27336 मतदाता खीरी टाउन में और सबसे कम 9198 मतदाता ओयल कस्बे में हैं। जबकि नगर पंचायत सिंगाही नगर पंचायत में 13031, धौरहरा में 18274, मैलानी में 9641 और नगर पंचायत बरबर में कुल 10174 मतदाता हैं।
विज्ञापन
नगरीय निकाय में मतदाताओं की स्थिति
नगर निकाय महिला पुरुष योग
नगर पालिका परिषद
गोलागोकर्णनाथ 25344 22343 47687
पलियां कलां 17624 15699 33313
मोहम्मदी 16969 14969 31936
लखीमपुर 66559 57895 124454
नगर पंचायत
खीरी टाउन 14689 12647 27336
सिंगाही 6772 6259 13031
ओयल 4814 4384 9198
धौरहरा 9539 8735 18274
मैलानी 5167 4474 9641
बरबर 5279 4895 10174
------------------------------------------------------------
योग 172746 152300 325044
-------------------------------------------------------------