{"_id":"6a246389a1f00e072f09ab13","slug":"three-houses-reduced-to-ashes-by-massive-fire-in-rampur-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176885-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रामपुर में भीषण आग से तीन घर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रामपुर में भीषण आग से तीन घर राख
Sat, 06 Jun 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में लगी आग से जलता हुआ घर। संवाद
बिजुआ। ग्राम पंचायत रामनगर कलां के मजरा रामपुर में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। आग से घरों में रखा हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया।
गांव रामपुर में रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से सियाराम, राजकुमार और हंसराम के घरों में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, चारपाइयां, फर्नीचर और घरेलू उपयोग का सामान जलकर राख हो गया।
सूचना पर ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग की तीव्रता के कारण काबू नहीं पाया जा सका। राहत की बात रही कि सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए और कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लेखपाल अजय कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है, ताकि पीड़ित परिवारों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता मिल सके।
ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री, खाद्यान्न और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।