फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three houses burnt due to firecrackers fired on daughter's Chhathi

Lakhimpur Kheri News: बेटी की छठी में दागे पटाखों से तीन घर जले

Mon, 03 Jun 2024 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Three houses burnt due to firecrackers fired on daughter's Chhathi
मझगईं के बबौरा गांव में आग से जला घर। संवाद
मझगईं। बबौरा गांव में एक घर में बेटी की छठी को लेकर दागे गए पटाखों से तीन छप्परनुमा घरों में आग लग गई। जिसमें आठ बकरियों की मौत हो गई। 60 हजार रुपये की नकदी और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन


बबौरा निवासी मुन्नालाल के पड़ोसी सर्वेश के यहां बेटी की छठी शनिवार की रात मनाई जा रही थी। इस बीच एक पटाखा मुन्नालाल के छप्परनुमा घर पर गिर गया और उसकी चिंगारी से आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मुन्नालाल के पड़ोसी बोधे व दुन्ने के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

तेज लपटों के बीच घिरे लोगों ने किसी तरह खुद को बचाया, लेकिन बकरियों को बाहर नहीं निकाल पाए। आठ बकरियां जिंदा जल गईं। 60 हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान भूमिसरन ने फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन वह काफी देर से पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने इंजन की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को राहत सामग्री के साथ गांव भेजा है। तिरपाल समेत अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed