फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three hours of torrential rain gave relief from the heat

तीन घंटे की झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत

Mon, 19 Jul 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three hours of torrential rain gave relief from the heat
लखीमपुर खीरी। उमस भरी गर्मी से परेशान जिलेवासियों के लिए रविवार की सुबह राहत लेकर आई। सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। दस बजे के करीब झमाझम बारिश शुरू हुई, जो अपराह्न डेढ़ बजे तक जारी रही। तीन घंटे से अधिक हुई बारिश में चोक नालों की वजह से शहर में कई जगह जलभराव हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से उमस भरी गर्मी का प्रकोप चरम पर था। धूप की तेजी लोगों के साथ फसलों को झुलसा रही थी। ऐसे में शहर के लोग उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए पिछले कई दिनों से बारिश होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनकी मुराद रविवार को इंद्र देव ने पूरी कर दी। रविवार सुबह शुरू हुई हल्की बारिश दस बजे के करीब काफी तेज हो गई। तीन घंटे से अधिक हुई बारिश में शहर के मोहल्लों में दो से तीन फुट तक पानी भर गया।
विज्ञापन

इस बारिश ने नगर पालिका प्रशासन के नाला सफाई के दावों की हकीकत भी सबके सामने लाकर रख दी। शहर के नई बस्ती, पंजाबी कॉलोनी, शास्त्रीनगर, ईदगाह, गौटेयाबाग, अर्जुनपुरवा, शिव कॉलोनी, गल्ला मंडी, सब्जी मंडी सहित रोडवेज बस अड्डे के सामने, सीतापुर रोड तालाब बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान-पंजाबी कॉलोनी
शहर की रिहायशी कॉलोनी में शामिल पंजाबी कॉलोनी का मेन रास्ता बारिश के पानी से इस तरह लबालब था कि लोगों का पैदल तक निकलना मुश्किल हो गया। नाले-नालियां चोक होने की वजह से सीतापुर रोड से लेकर पंजाबी कॉलोनी में घुटनों तक पानी भर गया। ऐसे में लोग घर के बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
स्थान- रोडवेज बस अड्डा
रोडवेज के सामने निकला नाला पूरी तरह से चोक है। नाले पर ठेले काबिज हैं और पुलिस चौकी भी बनी है। इससे नाला सफाई नहीं हो पाती तो वहीं पालिका प्रशासन भी लापरवाही बरतता है। रविवार को बस अड्डे के सामने करीब एक फिट तक पानी भर गया। इससे यात्रियों से लेकर कर्मचारियों को आने जाने में दिक्कत हुई। बस अड्डा के सामने ये हालात तब हैं जब चंद कदम पर पालिकाध्यक्ष का आवास है।

स्थान- रेलवे कॉलोनी
जर्जर हो चुकी रेलवे कॉलोनी की हालात बारिश में और भी बदतर हो जाती है। छत में कई जगह से पानी टपकता है। इससे कमरे में जलभराव न हो इसलिए कॉलोनी में रह रहे लोग बाल्टी, डब्बा आदि टपकने वाली जगह पर रखने को मजबूर हैं। कॉलोनी में रह रहे रेलकर्मियों की समस्याओं को लेकर न तो आईडब्ल्यू सजग हैं और न ही मंडल कार्यालय के अधिकारी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed