फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three days left in the counting of votes, the beating of candidates and supporters intensified

मतगणना में तीन दिन शेष, प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें हुईं तेज

Mon, 07 Mar 2022 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three days left in the counting of votes, the beating of candidates and supporters intensified
राजापुर मंडी में स्ट्रांगरूम की रखवाली करते प्रत्याशियों के एजेंट।
विधानसभा की आठ सीटों के दस मार्च को आएंगे नतीजे
विज्ञापन

प्रत्याशियों की जीत-हार को लेकर शर्त लगाने का बाजार गरम
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव-2022 के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना में अब तीन दिन का समय शेष है, जिससे प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की धड़कनें तेज होने लगी हैं। यहां बता दें कि आठ विधानसभा सीटों पर कुल 65 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला मतदान के चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदाता कर चुके हैं। अब 10 मार्च को पोस्टल बैलेट व ईवीएम से मतों की गिनती कर नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विधानसभा चुनाव के सातवें यानी अंतिम चरण में सोमवार को मतदान है, जिसके बाद प्रदेश में मतदान प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। इसके बाद 10 मार्च को जिला मुख्यालय पर राजापुर मंडी में मतगणना कराई जाएगी। आठ विधानसभा सीटों के भी नतीजे उसी दिन आएंगे। इससे पहले ही परिणामों को लेकर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। जीत-हार को लेकर गुणा-भाग किया जा रहा है।
विज्ञापन

विधानसभा में कुल पड़े मतों के सापेक्ष जाति व विशेष वर्ग बहुल बूथों पर हुए मतदान से अपने पक्ष में मिले मतों का आकलन किया जा रहा है और जीत का जादुई आंकड़ा प्राप्त करने के लिए गणित बैठाई जा रही है। प्रत्याशियों की बेचैनी का आलम इसी बात से समझा जा सकता है कि मतगणना स्थल राजापुर मंडी में ईवीएम की सुरक्षा के लिए विपक्षी दलों ने अपने कार्यकर्ताओं को 24 घंटे निगरानी के लिए तैनात कर रखा है। मतगणना स्थल के पीछे स्थित एसएफसी के अनाज गोदाम को लॉक करा दिया गया है, जिससे सरकारी अनाज कोटेदारों तक नहीं पहुंच पा रहा है। सीसीटीवी को एलईडी से कनेक्ट करने की मांग कर चुके हैं, जबकि ईवीएम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों के अलावा पुलिस बल भी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में मतगणना की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
लखीमपुर खीरी। रविवार की शाम को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर पहुंचे, जहां उन्होंने मंडी में स्थापित सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम देखे। 10 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियां परखीं। इस दौरान राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों के अधिकृत एजेंट मौजूद रहे।
डीएम ने अफसरों संग मंडी परिसर का पैदल भ्रमणकर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था परखी। सीसीटीवी कैमरे फुटेज भी देखे। इस दौरान डीएम ने केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्सेस के जवानों से बातचीत की। उनके पास मौजूद रजिस्टर को भी चेक किया। उन्होंने सुरक्षा बल के अधिकारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। अनावश्यक रूप से किसी को भी स्ट्रांग रूम के पास नहीं आने देने को कहा। इसके अलावा स्ट्रांग रूम के बाहर होने वाली हर हलचल पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतगणना कार्मिकों के बैठने के लिए निर्धारित स्थान एवं एजेंटों के लिए निर्धारित किए गए स्थान के बारे में जानकारी प्राप्त की और जरूरी निर्देश दिए। मंडी परिसर में इंटरनेट की उपलब्धता के साथ-साथ आयोग को समयबद्ध तरीके से सूचनाएं भेजने के लिए सभी जरूरी तैयारियां यथाशीघ्र पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि परिसर में बेहतर बैरिकेडिंग के साथ-साथ साइनेज भी लगाए जाएं, ताकि परिसर में आने-वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके बाद स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed