फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three culverts to be built at a cost of 3.34 crores

तीन पुलिया के निर्माण को मिली मंजूरी, 3.34 करोड़ आएगी लागत

Thu, 06 Feb 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three culverts to be built at a cost of 3.34 crores
लखीमपुर खीरी। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने अपने क्षेत्र में तीन पुलिया बनाने के लिए बजट पास कराया है। 3.34 करोड़ की लागत से पुलियों का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है, क्योंकि विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करा ली है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के गांव गुठना-बुजुर्ग संपर्क मार्ग पर जमुवारी नदी पर आरसीसी पुलिया (दो बाई छह मीटर) का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण पर 1.35 करोड़ रुपये व्यय आएगा। इसी तरह मेनभेरी गांव में दो बाई चार मीटर आकार की पुलिया बनाई जाएगी। इसके निर्माण पर करीब 74 लाख रुपये व्यय होने का अनुमान है। इसके अलावा सीतापुर-कस्ता-गोला मार्ग पर किमी 65 पर पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। दो बाई छह मीटर आकार की पुलिया के निर्माण पर 1.25 करोड़ रुपये खर्च होन का अनुमान है। अधिशासी अभियंता एनके यादव ने बताया कि तीनों पुलिया का निर्माण कार्य इसी महीने प्रारंभ करा दिया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अनुबंध गठन कराया जा रहा हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed