फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three arrested for planning robbery

Lakhimpur Kheri News: डकैती की योजना बनाते तीन गिरफ्तार

Sun, 14 Apr 2024 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for planning robbery
मझगई-पलिया। मझगईं थाना पुलिस ने गदियाना के सिसवारा गांव में घाघी नदी व शारदा नदी के बीच झोंपड़ी में लूट व डकैती की योजना बनाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से वारदात में प्रयुक्त होने वाले सामान के साथ तमंचा व कारतूस भी मिला है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

मझगईं थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि थाना पुलिस को सूचना मिली कि बल्लीपुर के गदियाना के सिसवारा गांव के तहत घाघी व शारदा नदी के बीच एक झोंपड़ी में कुछ लोग हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी तो यहां से तीन लोग पकड़े गए। आरोपियों ने अपना नाम मजहर पुत्र मोहम्मद असर निवासी ग्राम ढकवा गदियाना, सुबराती पुत्र स्व चंदा निवासी सिसवारा गदियाना व सलमान पुत्र मुकिम निवासी गोतेबाजपुरवा गदियाना बल्लीपुर बताया। पुलिस ने तलाशी ली तो एक बोरे में दो छेनी, दो टॉर्च, दो लोहे की राॅड, एक हथौड़ा, पांच-पांच मीटर की दो रस्सियां बरामद हुईं। तीनों के पास से एक-एक 315 बोर तमंचा व छह कारतूस बरामद हुए हैं। लूट/डकैती व आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों का चालान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed