{"_id":"68a608f04fd26e1f100f5757","slug":"three-accused-who-fled-from-nainitals-betalghat-were-arrested-from-bhira-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-153674-2025-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लखीमपुर खीरी में पिस्टल तानकर दबोचे तीन बदमाश, नैनीताल पुलिस ने फिल्मी अंदाज में की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखीमपुर खीरी में पिस्टल तानकर दबोचे तीन बदमाश, नैनीताल पुलिस ने फिल्मी अंदाज में की कार्रवाई
Wed, 20 Aug 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:12 PM IST
सार
उत्तराखंड में निकाय चुनाव के दौरान फायरिंग करने के तीन आरोपियों को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी थार कार से लखीमपुर खीरी के भीरा पहुंचे थे। पीछा करते हुए पहुंची पुलिस ने फिल्मी अंदाज में तीनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने पिस्टल तानकर बदमाश दबोच
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
उत्तराखंड से फरार आरोपियों को नैनीताल पुलिस ने लखीमपुर खीरी जिले के भीरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक थार कार भी बरामद की है। नैनीताल पुलिस ने पूरी कार्रवाई की फिल्मी अंजाम में दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
आरोपी युवक भीरा कस्बे की मेन मार्केट में एक मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीद रहे थे। इसी दौरान उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने उन्हें घेर लिया। गिरफ्तारी के समय दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पिस्तौल तान दी। इस घटना से मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
निकाय चुनाव के दौरान की थी फायरिंग
सूत्रों के अनुसार इन आरोपियों ने निकाय चुनाव के दौरान फायरिंग की थी। चुनाव आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया था, तब से उत्तराखंड पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
ये आरोपी पकड़े गए
भीरा थाना प्रभारी गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि प्रदीप सिंह, अमृतपाल सिंह और गुरमीत सिंह निवासी कस्बा बाजपुर जिला ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड काफी समय से फरार चल रहे थे। उनका पीछा करते हुए उत्तराखंड पुलिस भीरा तक आई और मेडिकल स्टोर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने वालों में उत्तराखंड के जिला नैनीताल के थाना बेतालघाट के प्रभारी अनीस अहमद, उपनिरीक्षक फिरोज आलम और हेड कांस्टेबल मंजीत सिंह शामिल रहे।