{"_id":"68b0945abbb1a37e8105bb44","slug":"three-accused-of-robbery-arrested-with-pistol-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-154292-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लूट के तीन आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लूट के तीन आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार
Thu, 28 Aug 2025 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। ईसानगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात ट्रक चालक से बुलेरो सवार तीन बदमाश मोबाइल फोन लूटकर भाग गए थे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बंगाल से लौट रहे ट्रक चालक मुरतलिस पुत्र छंगा निवासी शिवालकलां जिला बिजनौर ने बताया कि उसका ट्रक ईसानगर क्षेत्र के भरेहटा गांव पास हाईवे पर खराब हो गया था। वह बुधवार रात आठ बजे सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक सफेद रंग की बुलेरो से आए तीन बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसी दौरान अन्य वाहन आने से लुटेरे भाग गए।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की तो नौरंगपुर गांव के पास किसी वारदात की फिराक में बैठे आरोपी गुलफाम उर्फ रहमान निवासी नौव्वापुर जुबैर खां, गुलफाम निवासीगण इब्राहिमपुर थाना लहरपुर सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट का मोबाइल फोन, तीन तमंचे और कारतूस, लूट में प्रयोग की गई बुलेरो गाड़ी भी बरामद हुई है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध लहरपुर कोतवाली में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। थाना अध्यक्ष निर्मल तिवारी ने बताया कि तीनों अंतरजनपदीय अपराधी हैं।