फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Threatened for demanding money, case against two accused

Lakhimpur Kheri News: रुपये मांगने पर दी धमकी, दो आरोपियाें पर केस

Sat, 28 Oct 2023 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Threatened for demanding money, case against two accused
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला मिश्राना निवासी विवेक गुप्ता ने बुलंदशहर के बुगरासी निवासी पिता-पुत्र पर खरीदे गए गेहूं के बकाया रुपयों का भुगतान न करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। मुकदमा न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय के आदेश पर लिखा गया।
विज्ञापन

दर्ज कराए मुकदमे में विवेक गुप्ता ने बताया कि नवीन गल्ला मंडी राजापुर में उनकी गंगा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्म है। बुलंदशहर के बुगरासी निवासी नौबतराम और उनके पुत्र अंकित अग्रवाल ने दो-तीन दिन में भुगतान करने की बात कहकर मई 2022 में 6.67 लाख रुपये का गेहूं खरीदा। काफी समय बीतने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ तो उन्होंने अंकित को फोन किया। फोन पर अंकित ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर कोतवाली पुलिस से की। सुनवाई न होने पर न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नौबतराम और अंकित अग्रवाल पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed