फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Threat to bomb CM on FB, two accused in custody

Lakhimpur Kheri News: एफबी पर सीएम को बम से उड़ाने की दी धमकी, दो आरोपी हिरासत में

Mon, 28 Jul 2025 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Threat to bomb CM on FB, two accused in custody
आरोपी युवक द्वारा डाली गई फेसबुक पर पोस्ट-स्रोत सोशल मीडिया
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव के अछनिया गांव निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मुर्दाबाद और मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी वाली पोस्ट की। वायरल हुई पोस्ट के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आनन-फानन दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अछनिया गांव निवासी तय्यब ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर पाकिस्तान जिंदाबाद, मोदी मुर्दाबाद और योगी के लिए लिखा कि अब उनकी खैर नहीं है, तुमको हम बम से उड़ा देंगे। रविवार देर शाम यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई। स्थानीय पुलिस ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया और आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह थाना नीमगांव पुलिस, अछनिया गांव के तय्यब के अलावा महताब को हिरासत में लेकर थाने लाई और घंटों उससे पूछताछ की। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। थाना नीमगांव के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार धीमान ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed