{"_id":"619bebab61aa204516038436","slug":"thousands-of-farmers-took-part-in-lucknow-from-kheri-lakhimpur-news-bly466922996","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी से लखनऊ में हजारों किसानों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी से लखनऊ में हजारों किसानों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
लखनऊ रवाना होते किसान।
सबसे ज्यादा पलिया, निघासन और गोला से गए किसान
लखीमपुर खीरी। सोमवार को लखनऊ में हुई किसान महापंचायत में खीरी से हजारों किसानों ने हिस्सा लिया। क्षेत्रों से सुबह हजारों की संख्या में किसान बसों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिये लखनऊ पहुंचे और किसान महापंचायत में शामिल हुए। सबसे ज्यादा खीरी, पलिया, निघासन और गोला से किसान लखनऊ के लिए रवाना हुए।
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार की सुबह गोला, अमीनगर, पलिया, निघासन, मोहम्मदी, पूरनपुर आदि स्थानों से आए किसान लखीमपुर में सीतापुर रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एकत्र हुए। जहां से किसान बसों और अपने निजी वाहनों से लखनऊ के लिए रवाना हुए। किसानों ने अपने किसान नेताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
पलियाकलां। लखनऊ में सोमवार को किसानों की हुई महापंचायत में पलिया से भी सैकड़ों की संख्या में किसान अपने साधनों से लखनऊ पहुंचे और महापंचायत में भाग लिया। किसानों ने कहा कि वह महासभा द्वारा लिए गए सभी फैसलों का समर्थन करते हैं और किसानों के हितों को देखते हुए कार्य करने की बात भी कही। 22 नवंबर को लखनऊ में हुई किसानों की महापंचायत में पलिया इलाके से करीब डेढ़ सौ किसान रवाना हुए। मंसूरी फार्म से लेकर कई जगहों के किसान एकपास एकत्र हुए और इसके बाद अपने-अपने वाहनों से सभी लखनऊ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
तिकुनिया। तिकुनियां से किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए तीन बसों से क्षेत्रीय किसान लखनऊ पहुंचे और पंचायत में भाग लिया।
तिकुनियां गुरु नानक देव सिख एकेडमी से सुबह करीब 8:00 बजे किसान इकट्ठा हुए, जहां पहले से बुक की गईं बसें किसानों के लिए तैयार खड़ी थीं। बसों में जाने वाले किसानों में साहब सिंह खैरा, जयमल सिंह, करमजीत सिंह, हंसमत खां, गुरनाम सिंह, अहमद खान, सुनील सहित अन्य किसान मौजूद रहे।। किसान एकता का नारा लगाते हुए यह बसें तिकुनिया प्राइवेट बस स्टैंड से रवाना हो गईं।
भाकियू अंबावता गुट भी पंचायत में हुआ शामिल
ममरी। लखनऊ की किसान महापंचायत में भाग लेने के लिए सोमवार सवेरे भाकियू अंबावता गुट के 70 कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष महादेव प्रसाद वर्मा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा के निर्देशन में विभिन्न साधनों से लखनऊ प्रस्थान पहुंचे। महादेव प्रसाद वर्मा ने बताया कि उनकी मांगों में पिछली सीजन का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र दिलाने, डीजल-पेट्रोल खाद पर हुई मूल्य वृद्धि वापस लेने व किसानों की उपज का एनएसपी मूल्य दिलाने की मांग शामिल हैं। मांगें न मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद
दिसंबर में तीन दिन खीरी में रहेंगे टिकैत
लखीमपुर खीरी। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (तराई क्षेत्र) अमनदीप संधू ने बताया कि पंचायत में खीरी से 10 हजार से ज्यादा किसान शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी, बेलरायां चीनी मिल में सत्र उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचेंगे, जिसका किसान विरोध करेंगे। किसान बेलरायां और संपूर्णानगर दोनों जगह विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत 7, 8 और 9 दिसंबर को तीन दिन के खीरी प्रवास में रहेंगे और क्षेत्र का दौरा करेंगे।