फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   This time the support price of wheat will be Rs 150 more

Lakhimpur Kheri News: इस बार 150 रुपये अधिक मिलेगा गेहूं का समर्थन मूल्य

Thu, 09 Jan 2025 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
This time the support price of wheat will be Rs 150 more
लखीमपुर खीरी। पिछले साल के मुकाबले इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 150 रुपये अधिक 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। गेहूं खरीद प्रक्रिया एक मार्च से शुरू होगी। इसके लिए विभाग ने केंद्र बनाने को लेकर प्रस्ताव मांगा है। पिछले साल समर्थन मूल्य 2275 रुपये था।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नमन पांडेय ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम मूल्य समर्थन के तहत क्रय एजेंसियों से गेहूं क्रय केंद्रों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। बताया कि किसान ज्यादा से ज्यादा गेहूं क्रय केंद्रों पर ही फसल बेचें, इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। किसान खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराने के बाद ही फसल क्रय केंद्रों पर लाएं।
विज्ञापन

किसान मोबाइल एप के माध्यम से भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। किसान प्ले स्टोर से यूपी किसान मित्र एप लोड करके उस पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करते हुए पंजीकरण करा सकते हैं। बताया कि, रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूं विक्रय के लिए पूर्व में पंजीकरण करा चुके किसानों को दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे किसानों को पंजीकरण को संशोधित करते हुए एक बार फिर से लॉक कराना होगा। किसानों के लिए पंजीयन की प्रक्रिया एक जनवरी से की जा रही है। बताया कि अभी तक 90 किसानों का पंजीकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के लिए टोल फ्री नंबर जारी
गेहूं फसल बिक्री के दौरान किसानों को कोई दिक्कत न हो इसको लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसान अपनी समस्याओं को लेकर 8052895020 पर काॅल करते हुए समस्या का समाधान करा सकते हैं। समस्या का समाधान न होने की दशा में किसान संबंधित तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या विपणन निरीक्षक से संपर्क करते हुए निदान करा सकेंगे।
24 घंटे के भीतर होगा भुगतान
फसल बिक्री के 24 घंटे के अंदर ही किसानाें का भुगतान किया जाएगा। इसको लेकर किसान का बैंक खाता आधार सीडेड होना चाहिए। यानी खाते का आधार से जुड़ा होना व एनपीसीआई पोर्टल पर मैप्ड व सक्रिय होना आवश्यक है। गेहूं के मूल्य का भुगतान पीएफएमएस के जरिए सीधे किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में भुगतान भेज दिया जाएगा।

किसी के बहकावे में न आएं किसान
डिप्टी आरएमओ नमन पांडेय ने बताया कि धान खरीद पूरी होने पर है। आगामी मार्च महीने में गेहूं फसल की खरीद शुरू हो जाएगी। कई बार देखा गया है कि किसान लोगों के बहकावे में आकर फसल को औने पौने दामों में बेच देते हैं। इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। किसान किसी के बहकावे में न आकर सीधे क्रय केंद्रों पर जाएं और फसल तुलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed