फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thieves took away goods worth Rs 10 lakh after locking the family members in the room

Lakhimpur Kheri News: घरवालों को कमरे में बंद कर 10 लाख का सामान ले गए चोर

Mon, 07 Oct 2024 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away goods worth Rs 10 lakh after locking the family members in the room
घर के अंदर बिखरा पड़ा सामान-संवाद
निघासन। कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरहनी में रविवार रात चोर एक शिक्षक के घर में घुसकर गृहस्वामी और अन्य लोगों को एक कमरे में बंधक बनाकर 60 हजार की नकदी समेत 10 लाख का सामान लूट ले गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खैरहनी निवासी हरद्वारी ने बताया कि रविवार रात वह परिवार समेत घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर दीवार के सहारे घर में घुसे और मुख्य दरवाजे को कपड़े से बांध दिया। चोरों ने कमरे में रखी लोहे की दो अलमारियों के लॉक सब्बल से तोड़कर सोने की एक मटरमाला, एक जोड़ी सोने के कुंडल, दो जोड़ी सोने के झाले, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, सोने की एक अंगूठी, चांदी की करधनी, एक जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी पायल, 12 बोर के 12 कारतूस और 60 हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन

गृहस्वामी ने बताया कि रात करीब तीन बजे लघुशंका करने उठे, तो दरवाजों के हैंडल कपड़े की पट्टी से बाहर से बंधे मिले। कपड़ा तोड़कर बाहर निकले तो उन्हें बैठक के खुले दरवाजे पर एक चोर खड़ा दिखा। शोर मचाने पर वह बाहर निकल कर उत्तर खेतों की तरफ भागा। चोरों ने इसी गांव के अशोक के घर से भी करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। प्रभारी निरीक्षक महेश चंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed