फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thieves are fearless in Magalganj, police patrolling is limited to paper

Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज में बेखौफ चोर, कागजों तक सिमट गई पुलिस गश्त

Sun, 11 Jan 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 11 Jan 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Thieves are fearless in Magalganj, police patrolling is limited to paper
मैगलगंज। क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। उनके निशाने पर बंद पड़े मकान हैं। पिछले एक महीने के अंदर चार से पांच बंद मकानों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन हैरानी की बात यह है कि एक भी मामले में पुलिस न तो चोरों तक पहुंच सकी है और न ही कोई ठोस कार्रवाई कर पाई है।
विज्ञापन


जिन मकानों को चोर निशाना बना रहे हैं, उनके गृह स्वामी रोजगार के सिलसिले में अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर चोर रात के अंधेरे में ताले तोड़कर या दीवारों में सेंध लगाकर आराम से चोरी कर रहे हैं। पुलिस की गश्त सायरन बजाते हुए मुख्य सड़कों से निकल जाती हैं। लगातार हो रही चोरी की वारदात ने पुलिस की सक्रियता और गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त सिर्फ कागजों और रजिस्टरों तक सीमित है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
विज्ञापन

लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं से कस्बे वासियों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने गश्त और निगरानी को गंभीरता से लिया होता, तो चोर इतने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम नहीं दे पाते। अब बड़ा सवाल यह है कि मैगलगंज पुलिस आखिर कब नींद से जागेगी और इन चोरियों पर लगाम लगाएगी या फिर चोर इसी तरह बंद मकानों को निशाना बनाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस–1
10 जनवरी को लिधियाई मोड़, मैगलगंज गाजियाबाद में रहकर रोजगार कर रहे विमल शर्मा उर्फ गप्पू के बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घरेलू सामान चोरी कर लिया। सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद गृहस्वामी को फोन कर सूचित किया गया।


केस–2
08 जनवरी को लिधियाई मोड़ स्थित तुलाराम विश्वकर्मा के घर चोरों ने पिछली दीवार में सेंध लगाकर प्रवेश किया। तुलाराम हरिद्वार में काम करते हैं। चोर नकदी सहित घरेलू सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा।



केस–3
18 दिसंबर को गांव ढखौरा निवासी गुलवीर के मकान में चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर सेंध लगाई। घर के अंदर घुसकर जेवरात और एक स्मार्टफोन लेकर फरार हो गए।


केस–4
17 दिसंबर को मोहल्ला आजाद नगर में एक ही रात में चोरों ने रामपाल, छोटे और अख्तर के मकानों को निशाना बनाया। तीनों घरों के ताले तोड़कर चोरों ने जेवरात और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। तीनों परिवार रोजी-रोटी कमाने के चक्कर में दिल्ली जैसे प्रांतों में काम करते है।
वर्जन
घटनाओं को लेकर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश जारी किए। रात्रि गश्त बढ़ाने के भी आदेश हैं। घटनाओं के खुलासे को लेकर टीमें गठित हैं। जल्द ही खुलासा होगा।
संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed