{"_id":"67ed80eac8b7e33df30e3c6f","slug":"they-are-very-self-respectful-they-live-in-a-hut-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-142635-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बहुत खुद्दार होते हैं, वही कुटिया में रहते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बहुत खुद्दार होते हैं, वही कुटिया में रहते हैं
विज्ञापन
ईद मिलन कार्यक्रम में मौजूद संस्था के पदाधिकारी। स्रोत- संस्था
लखीमपुर खीरी। उप्र पेंशनर्स कल्याण संस्था की बैठक व ईद मिलन कार्यक्रम बुधवार को पेंशनर्स भवन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।
इसमें डाॅ. स्वाति पांडेय ने तारों को जैसे करे चंदा नूर ऐसे तेरे प्यार में दिल रहता है चूर चूर... दोहा पढ़ा। इंद्रपाल वर्मा ने पढ़ा - हमारे जिस्म का कोई भी हिस्सा काट कर देखो, हमारे जिस्म की नस-नस में हिंदुस्तान बहता है।
अमित कैथवार मितौली ने पढ़ा -हम राम के हैं हम रहीम के हैं हम कवि है हम सभी के हैं। कमल पांडेय ने पढ़ा - बहुत खुद्दार होते हैं वही कुटिया में रहते हैं हमारे देश में हीरे सदा मलबे में रहते हैं। कवि सम्मेलन में कवि शशिकांत तिवारी, पवन तारा, अनूप त्रिपाठी, राजकिशोर तिवारी, ओपी श्रीवास्तव, अजमत खां ने भी काव्य पाठ किया। अंत में अध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव ने सभी को ईद की बधाई दी।
विज्ञापन
इससे पहले बैठक में महामंत्री नरेश चंद्र वर्मा ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी तहसीलों में पेंशनर्स कल्याण संस्था की शाखा स्थापित की जाए।
संरक्षक आरपी त्रिपाठी, रघु नंदन झा, अरविंद कुमार वर्मा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, राम बहादुर मित्रा, रवि कांत सिंह, रामटहल वर्मा, संत कुमार वर्मा, शिव गोविंद वर्मा, आरके अवस्थी, आरके सिंह, महताब अली ने अपने अपने विचार रखे।
अप्रैल माह में जन्म लेने वाले नौ पेंशनर्स को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। खुशीराम वर्मा को संयोजक, धौरहरा में रामटहल वर्मा को संयोजक बनाया गया और उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई कि गोला तहसील में शाखा का गठन करें।